रोम की सड़कों पर खुलेआम निक संग लिपलॉक करती नजर आई प्रियंका

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी अभिनय का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आए दिन चर्चा का विषय बन ही जाती है। वह इन दिनों अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ रोम में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। निक जोनस ने एक प्यार वीडियो साझा किया है इसमें वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखाई दे रही है। इस कपल के वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे है। इसके साथ ही कमेंट भी करने में लगे हुए है। तो चलिए देखते हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वीडियो में क्या है। 

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा पर फैंस ने बरसाया प्यार: निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर दिया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ रोम की सड़कों पर टहलते हुए दिखाई दे रहे है। इस दौरान निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने एक-दूसरे को लिप किस किया और इसके बाद दोनों आइसक्रीम खाते हुए भी दिखाई दे रहे है। 

 

निक जोनस ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'रोम।' निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इसके साथ ही जमकर रिएक्शन देने लगे है। एक फैन ने लिखा है, 'लवबर्ड्स।' एक फैन ने लिखा है, 'आइडल रिलेशनशिप, वेरी स्वीट।' एक फैन ने लिखा है, 'रोमांटिक कपल।' एक फैन ने लिखा है, 'आप दोनों बहुत प्यारे हो।'

पिंक आउटफिट में किम ने ढाया कहर

इस फिल्म के ट्रेलर ने उड़ाएं हर किसी के होश, कमजोर दिल वाले न देखें तो अच्छा

देर रात BF संग डिनर डेट पर निकली रिहाना

Related News