आलिया रणबीर के घर बच्ची होते ही प्रियंका ने दिया ऐसा रिएक्शन

इंडस्ट्री के क्यूट कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आखिरकार माता-पिता बन चुके है। इस बात की जानकारी खुद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। आलिया ने कहा है कि उनके घर में नन्हीं परी ने जन्म लिया है। यह खुशखबरी शेयर करते हुए आलिया ने एक प्यारा नोट भी लिखा और बोला है कि, "हमारी जिंदगी की सबसे प्यारी खबर, हमारा बच्चा आ चुका है... और वह एकदम जादुई बच्ची है।" आलिया भट्ट के इस पोस्ट के उपरांत फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी अभिनेत्री को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने आलिया-रणबीर को दी शुभकामानाएं: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शुभकामनाएं भी दे रही है वहीं अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत नोट लिखा है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, "शुभकामनाएं आलिया और रणबीर, पेरेंटहुड में आपका स्वागत है। इस नन्हीं सी जान को खूब सारा प्यार और आशीर्वाद।"

प्रियंका के साथ ही बुआ बनीं करीना कपूर ने भी इस खुशखबरी पर रिएक्ट करते हुए लिख दिया है, "उफ्फफ मेरी मिनी आलिया, इससे मिलने का मैं इंतजार नहीं कर सकती।" वहीं दीपिका पादुकोण,आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह ने भी आलिया भट्ट को बेटी के जन्म की शुभकामनाएं भी दी है।

KIM का हेलोवीन लुक देख डरे फैंस

आलिया के घर बच्चे के आते ही इस हॉलीवुड एक्ट्रेस ने दी दिल खोलकर बधाई

ट्रेंडी बेल बॉटम पैंट और लूज शर्ट में स्पॉट हुई प्रियंका चोपड़ा

Related News