यूपी की योगी सरकार पर प्रियंका का हमला, कहा- अपराध पर नियंत्रण लगाने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली योगी सरकार पर मंगलवार को निशाना साधा और कहा कि राज्य सरकार का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं है। प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा कि, "आप उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के दावों और उनकी वास्तविकता का मिलान करके देखिए।'

प्रियंका ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि 'भाजपा सरकार हर दीं राज्य को अपराधमुक्त करने का ढोल पीट रही है, जबकि हकीकत यह है कि 22 दिनों में 12 गोलीकांड, 4 हत्याएं, और महिलाओं पर अत्याचार हुए हैं। प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं है।' इससे कुछ दिन पहले प्रियंका ने एक ट्वीट के माध्यम से मैनपुरी के जवाहर नवोदय विद्यालय में घटी घटना पर दुख जाहिर किया था। 

उन्होंने कहा था कि, "मैनपुरी जवाहर नवोदय विद्यालय की यह घटना बहुत ही दुखद है। हमें युवाओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। नवोदय विद्यालयों में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। हमें सजग होकर इसका हल निकालना पड़ेगा।" आपको बता दें कि मैनपुरी के जवाहर नवोदय विद्यालय में एक 16 साल की एक छात्रा ने कुछ दिनों पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

हेलीकॉप्टर हादसे से बाल-बाल बचे असम के सीएम

वृन्दा करात ने सरकार पर बोला हमला, कहा- लिंचिस्तान बन चुका है झारखंड

मुजफ्फरपुर में सीएम नितीश को झेलना पड़ा विरोध, उपद्रवियों ने कार पर फेंकी स्याही

Related News