झाँसी में दिखा प्रियंका का नया अवतार, जब उठाई हाथ में तलवार

झाँसी: कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव के अगले चरणों के मतदान के प्रचार के लिए आज उत्तर प्रदेश में है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के गुरसराय इलाके में प्रियंका वाड्रा ने चुनावी सभा को संबोधित किया, इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला।

जनसभा के दौरान स्थानीय नेताओं ने यहां प्रियंका गांधी का सम्मान किया और उन्हें एक तलवार उपहार स्वरुप दी। इस दौरान प्रियंका ने मंच से तलवार भी लहराई। यहां जनसभा करने से पहले प्रियंका वाड्रा ने एक मेगा रोड शो भी निकाला, जहां काफी संख्या में भीड़ उमड़ी। प्रियंका ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आवाम का शोषण कर रही है। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी निरंतर उत्तर प्रदेश का दौरा कर रही हैं। 

हाल ही में उन्होंने कानपुर जिले में भी एक रोड शो किया था, जहां उन्होंने जयप्रकाश जायसवाल के लिए वोट की अपील की थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका को इस बार पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है, ऐसे में वह लगभग प्रत्येक सीट पर पहुंच कर चुनावी सभाओं को संबोधित कर रही हैं। वहीं पहले ऐसी खबरें थीं कि प्रियंका गांधी वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम नरेंद्र मोदी के विरुद्ध चुनाव लड़ सकती हैं। किन्तु अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। 

खबरें और भी:-

मायावती का बीजेपी पर हमला, बोली- हमसे पहले भाजपा के आवारा जानवर पहुंच गए

गलत नीतियों के कारण कांग्रेस सत्ता से बेदखल हुई, अब नमो-नमो वालों की बारी- मायावती

अखिलेश यादव का हमला, कहा- पीएम ने कच्छ की कहानी सुनाई, लेकिन बुंदेलखंड को प्यासा छोड़ गए...

Related News