महासचिव बनने के बाद पहली बार बोली प्रियंका, कहा - हर जगह फैलाई जा रही नफरत

अहमदाबाद: कांग्रेस की महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद गुजरात में पहली दफा प्रियंका गांधी वाड्रा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि, आपका मत आपका हथियार है। जागरूकता से बड़ी कोई राष्ट्रभक्ति नहीं है। प्रियंका ने रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि, आने वाले दिनों में सही फैसला लीजिए, क्योंकि ये देश आपका है, आपको इस देश को बचाना है, हम देश के लिए कार्य करें, देश के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही हमारी कोशिश होना चाहिए।

लोकसभा चुनाव 2019 : टीएमसी ने किया उम्मीदवारों के नामों का एलान, इन्हे मिला मौका

प्रियंका ने आगे कहा है कि, "यह देश प्यार, सद्भाव और भाईचारे की बुनियाद पर बना हुआ है। आज जो कुछ भी हो रहा है, वो बेहद दुःखद है।"प्रियंका ने कहा है कि, चुनाव में फालतू के मुद्दे नहीं उठने चाहिए। देश को आगे बढ़ाने में सभी लोगों को अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि, क्या आपके बैंक अकाउंट में 15 लाख रुपये आ गए? जिन दो करोड़ नौकरियों का वादा किया गया था क्या वो पूरा हुआ ?

लोकसभा चुनाव: बिहार महगठबन्धन पर भी मंडराया खतरा, राजद ने कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम

प्रियंका गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा पर भी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि, महिलाओं की सुरक्षा के वादे का क्या हुआ। प्रियंका गांधी ने कहा है कि, जो बड़े-बडे वादे किए जा रहे हैं वे सब बिलकुल झूठे हैं। देश में हर स्थान पर नफरत और झूठ फैलाया जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि इससे बचने और देश को बचाने के लिए देश को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए।

खबरें और भी:-

 

हाईटेक नहीं बल्कि परंपरागत तरीके से ही चुनाव प्रचार करेगी बसपा

लोकसभा चुनाव: प्रकाश आम्बेडकर ने किया बड़ा ऐलान, कांग्रेस के साथ नहीं होगा गठबन्धन

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के सपनों पर फिर पानी, मायावती ने गठबंधन से किया साफ़ इंकार

Related News