प्रियंका की गंगा यात्रा में हुआ मामूली बदलाव, अब ऐसा रहेगा कार्यक्रम

वाराणसी : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आज आखिरी दिन है। उनके कार्यक्रम में बुधवार को मामूली बदलाव किया गया। अब वे मिर्जापुर से रामनगर के लिए कार से रवाना हो रही हैं। रामनगर में वे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के घर जाएंगी। इसके आगे काशी तक का सफर फिर एक बार नाव से तय करेंगी। 

कई गांवों में रालोद प्रत्याशी जयंत चौधरी ने किया रोड शो, विरोधियों पर साधा निधाना

शहीदों के परिजनों से करेंगी मुलाकात 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्जापुर में गंगा में पानी कम होने की वजह से नाव से जाने की इजाजत नहीं मिली। प्रियंका काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर और काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। प्रियंका पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान अवधेश यादव और रमेश यादव के परिजन से मुलाकात करेंगी। शाम को दिल्ली रवाना होंगी। हालांकि, कार्यक्रम में बदलाव की वजह से चुनार में उनका दरगाह ओर शीतला माता मंदिर का दर्शन भी टल गया है। 

लोकसभा चुनाव में काले धन पर रोक के लिए, आयकर विभाग ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष

कई जगह हुआ स्वागत 

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रयागराज के संगम तट पर गंगा का दुग्धाभिषेक और आचमन करके अपनी तीन दिवसीय गंगा यात्रा और सांची बात कार्यक्रम की शुरुआत की थी। मनैया घाट से प्रियंका गंगा किनारे बसे लोगों से संपर्क साधने के लिए छह लोकसभा क्षेत्रों के सफर पर निकलीं। इससे पहले उन्होंने लेटे हनुमान और अक्षयवट के दर्शन किए थे। जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। 

आज यूपी में ‘सांची बात प्रियंका के साथ’ कार्यक्रम के जरिए, जनता से सीधा संवाद करेंगी प्रियंका

बीजेपी ने देर रात तक किया टिकटों पर मंथन, आज आ सकती है पहली सूची

लोकसभा चुनाव: सपा-बसपा गठबंधन का लोगो जारी, 'महागठबंधन से महापरिवर्तन' है नारा

Related News