कई गांवों में रालोद प्रत्याशी जयंत चौधरी ने किया रोड शो, विरोधियों पर साधा निधाना
कई गांवों में रालोद प्रत्याशी जयंत चौधरी ने किया रोड शो, विरोधियों पर साधा निधाना
Share:

लखनऊ : प्रदेश में रालोद प्रत्याशी जयंत चौधरी ने कई गांवों में रोड शो किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लुभावने सपना दिखाते हैं। नौजवानों को नौकरी दिलाएंगें, देश का विकास कराएंगे, न जाने कितने झूठे वायदे किए और लोग उनके बहकावे में आ गए। बागपत के वीर स्मारक इंटर कॉलेज में कहा कि पांच साल पहले दो बाबा के आप बहकावे में आए गए। एक केन्द्र में है और एक यूपी में बैठा है। लोगों ने सोचा ये फकीर हैं और भावनाओं में बह गए। सोचा अच्छे दिन आएंगे। 

आज यूपी में ‘सांची बात प्रियंका के साथ’ कार्यक्रम के जरिए, जनता से सीधा संवाद करेंगी प्रियंका

कुछ ऐसा बना समीकरण 

जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि बसपा, सपा और रालोद का शानदार समीकरण बना है, कैराना लोकसभा चुनाव के उप चुनाव में इन बाबाओं को पटखनी दी। भाषण में जिन्ना की तस्वीर दिखाने वाले भी पस्त हो गए। इस समीकरण से नया भारत बनने वाला है। इसकी अध्यक्षता हाजी इमामूदीन ने की। संचालन डॉ. इरफान मलिक ने किया। इसमें जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र तोमर, अहमद हमीद, नसीम प्रमुख, जमीरूदीन अब्बास, डॉ. यूसुफ, जाहिद हसन ने विचार व्यक्त किए। 

लोकसभा चुनाव में काले धन पर रोक के लिए, आयकर विभाग ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष

इससे भाईचारा होगा मजबूत 

इसी के साथ फतेहपुर पुट्ठी गांव में आयोजित चुनावी नुक्कड़ सभा रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि सपा-बसपा और रालोद गठबंधन से परस्पर प्रेम और हिंदू मुस्लिम भाईचारा मजबूत होगा। भाजपा की नीति और नीयत साफ नहीं है। साढ़े चार साल इन्हें किसानों की कोई याद नहीं आई। अब चुनाव आये तो इन्हें किसान याद आ रहा हैं। 

बीजेपी ने देर रात तक किया टिकटों पर मंथन, आज आ सकती है पहली सूची

लोकसभा चुनाव: सपा-बसपा गठबंधन का लोगो जारी, 'महागठबंधन से महापरिवर्तन' है नारा

लोकसभा चुनाव: सुरजेवाला के बिगड़े बोल, कहा मोदी बाबा और 40 चोर लूट रहे देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -