पति की बाहों को प्रियंका चोपड़ा ने बताया HAPPY PLACE

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में अपने अभिनय से सभी का दिल जीतने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपनी दमदार अदाओं से लेकर अपने लुक्स तक के लिए सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। फैंस के लिए प्रियंका को सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है। वैसे प्रियंका चोपड़ा अपने पति अमेरिकन सिंगर निक जोनस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने पति के साथ ही एक फोटो शेयर किया है जो सुर्ख़ियों का हिस्सा बन गया है।

जी दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर पति निक जोनस के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा निक जोनस की बाहों में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस की बाहों में आराम करते हुए देखा जा सकता है। आप देख सकते हैं इस खूबसूरत सी तस्वीर में निक जोनस प्रिंटेड शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, और प्रियंका चोपड़ा ने झिलमिलाती ड्रेस पहनी है। इसी के साथ अदाकारा ने अपने बालों को खुला रखा हुआ है। इसमें प्रियंका बड़ी खूबसूरत लग रही हैं। आप देख सकते हैं अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस की बाहों को अपने लिए सबसे खुशहाल जगह बताया है।

आप देख सकते हैं अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी खुशहाल जगह।' इस समय सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। वैसे अभिनेत्री के फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। इसी के साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वैसे आपको पता हो तो इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी वैकेशन तस्वीर को लेकर चर्चा में थे। बीते दिनों ही दोनों ने अपनी कुछ तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लिया था।

अक्षय कुमार ने दोबारा अपनाया अपना आइकॉनिक पोज

पलक तिवारी के फैन हुए सलमान खान

क्यों हुई थी आर्यन खान की जमानत के बाद रिहाई में देरी, सामने आई चौकाने वाली वजह

Related News