प्रियंका चोपड़ा ने मांगी मदद, बोलीं- 'मेरे देश में लोग मर रहे, आपकी जरूरत है'

कोविड 19 के कारण भारत में क्या हालात हो चुके हैं इससे हम सभी अच्छे से वाकिफ हैं। कोरोना संक्रमण के चलते देश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल हो चुका है। इस समय यहाँ कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में इस मुश्किल घड़ी को देखते हुए दुनिया के कई देशों ने भारत के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। इन सभी के बीच प्रियंका चोपड़ा ने भी सभी लोगों से राहत के लिए आगे आने की अपील की है।

इस समय प्रियंका लंदन में हैं और उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसके जरिए उन्होंने संदेश दिया है। आप देख सकते हैं अपना वीडियो शेयर कर प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है- ''भारत मेरा घर है जो कोविड से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। सभी के मदद की जरूरत है। रिकॉर्ड संख्या में लोग दम तोड़ रहे हैं। हर जगह बीमारी है और यह बड़े पैमाने पर फैल रहा है।'' इसी के साथ प्रियंका ने यह भी बताया है कि, ''वो खुद भी आर्थिक मदद के लिए कोशिश में जुटी हुई हैं।'' अपने कैप्शन में उन्होंने आगे लिखा है, ''निक और मैं पहले से ही मदद कर रहे हैं और योगदान जारी रखे हुए हैं। हम सभी ने देखा है कि यह वायरस कहां तक फैला है। हमारे बीच एक महासागर से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। इतने सारे लोगों की मदद करने के लिए, इतने लोगों को मदद करते हुए देखना बहुत खुशी की बात है। हमें इस वायरस को हराने की जरूरत है, और ऐसा करने के लिए हम सभी की आवश्यकता है। मेरे दिल की गहराई से, धन्यवाद।'

इस वीडियो में प्रियंका कहती हैं कि 'आखिर इस वक्त इतनी जरूरत क्यों है? मैं बताती हूं आपको, अस्पतालों में जगह नहीं है। एम्बुलेंस व्यस्त हैं। ऑक्सीजन की भारी कमी है। श्मशान घाट पर भारी भीड़ है। भारत मेरा घर है और लोग वहां मर रहे हैं। एक वैश्विक समुदाय के रूप में हमें आगे आना चाहिए। मैं बताती हूं कि आखिर क्यों हमें एक दूसरे की फिक्र करनी चाहिए। जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं होता, कोई भी सुरक्षित नहीं है। इसलिए आगे आइए और इस महामारी के वक्त मदद करिए।' वैसे प्रियंका के इस वीडियो को देख उनके भारतीय फैंस उनकी तारीफें कर रहे हैं।

कार्तिक ने मजेदार अंदाज में लोगों से की वैक्सीन पंजीकरण करने की अपील

अगर आपने अभी तक नहीं लगवाई है कोरोना वैक्सीन, तो जरूर पढ़ें यह खबर

दवाइयां-वेंटिलेटर व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेकर भारत पहुंचे 2 रूसी प्लेन

Related News