रेस्टोरेंट के बाहर ​भीड़ का शिकार हुए निक और प्रियंका, थामा एक-दूसरे का हाथ

बॉलीवुड में एक बार फिर से सुर्खियों में आए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शायद एक-दूसरे से दूर नहीं रह पा रहे हैं इसलिए दोनों एक-दूसरे से कुछ दिनों में मिल लेते हैं। निक जोनस कल ही मुंबई आए। 21 से 23 सितंबर तक निक और प्रियंका एक साथ थे और वक्त गुजरे एक सप्ताह ही हुआ और निक-प्रियंका से मिलने मुंबई आ गए। वह एक रेस्टोरेंटे में डिनर नाईट के लिए गए थे। 

फिल्म 2.0 में कैमियो करते नज़र आएगी बॉलीवुड की ये हसीना

 

आपको बता दें, निक कल ही मुंबई आए और रात को वह अपनी होने वाली ​पत्नी प्रियंका के साथ एक रेस्त्रा के बाहर स्पॉट हुए। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा था। वहीं दोनों ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी। जैसे ही निक और प्रियंका रेस्त्रां से बाहर आए वह पूरी तरह से भीड़ और मीडिया से गिर चुके थे। उन्हें वहां से निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। इसके बाद बॉडीगार्ड की सहायता से उन्हें वहां से बाहर निकाला। वायरल बियानी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है 

रणबीर को मिला अब तक का सबसे ​कीमती बर्थ डे गिफ्ट

 

गौरतलब है कि इससे पहले प्रियंका निक के बर्थ डे पर कैलिफोर्निया गई थी। वहां पर प्रियंका ने निक के साथ जम कर मस्ती की थी। प्रियंका ने स्पेशल केक भी बनवाया था जिस पर डॉलर और कार्डस बने हुए थे। ​प्रियंका निक के बर्थ डे को लेकर बहुत एक्साइटेड थी। इतना ही नहीं एक केक कटिंग के दौरान निक ने प्रियंका को लिप किस भी किया था। 

बॉलीवुड अपडेट्स  

कैटरीना से इश्क लड़ाने के बाद एक्शन सीन करते नज़र आएगे सलमान

सलमान ने बताया ​कैसे मिला बहन अर्पिता के लिए पति

प्रियंका के बिना रह नहीं पाए निक फिर लौटे मुंबई

Related News