शादी के बाद इतने लम्बे समय के लिए हनीमून पर जाएंगे निक-प्रियंका!

प्र‍ियंका चोपड़ा इन द‍िनों अपनी शादी की तैयार‍ियों में व्यस्त हैं. आपको बता दें प्रियंका और निक द‍िसंबर के पहले हफ्ते में शादी करने जा रहे हैं. लेकिन शादी के इस कपल के हनीमून प्लान क्या है? इसका जवाब अब तक उनके फैंस को नहीं मिल पाया है. हालांकि शादी के बाद प्रियंका ने लंबी छुट्टियां ली है और ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं प्रियंका और निक हनीमून पर जा सकते हैं.

सूत्रों के मुताब‍िक प्र‍ियंका शादी के बाद लंबी छुट्टी पर हैं. इन दिनों प्रियंका फिल्म "द स्काई इज प‍िंक" की शूटिंग में बिजी चल रही हैं. हाल ही में फिल्म के सेट पर एक पार्टी भी ऑर्गनाइज़ की थी जिसमें निक भी शामिल हुए थे. सुनने में आया है कि शादी के बाद 17 दिसंबर को इस फिल्म के सेट पर प्र‍ियंका की वापसी होगी. बीच के समय में प्रियंका या तो शादी के बाद होने वाली रिसेप्शन पार्टियों में बिजी रहेंगी और या फिर हनीमून के लिए इस समय को बचाकर रखेंगी.

जानकारी के मुताबिक 29 नवंबर और 3 दिसंबर के लिए एक हैलीकॉप्टर बुक किया गया है. ये 29 को उदयपुर से सीधे जोधपुर के उम्मैद पैलेस लैंड करेगा. ये भी सामने आया है कि शादी के बाद प्रियंका और निक दो रिसेप्शन देंगे जो कि मुंबई और दिल्ली में आयोजित होंगे.

दीपवीर के बाद निक प्रियंका भी रुलाने वाले हैं अपने फैंस को

शादी के बाद अपना नाम बदलकर ये नाम रखेंगी प्रियंका चोपड़ा

शादी से पहले दुल्हन की तरह सजा प्रियंका का आलिशान घर

Related News