प्रियंका चोपड़ा के घर आया नया मेहमान, पति निक को दिया सरप्राइज

 नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के घर में एक और फैमिली मेंबर का आगमन हो गया है। प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस भी इस सदस्य काफी खुश हैं और उन्होंने इसका स्वागत भी किया है। वैसे उनका नया फैमिली मेंबर है उनका डॉगी, जिसका नाम है ginothegerman रखा है| प्रियंका ने इस डॉगी के साथ अपने पति को तोहफा दिया। प्रियंका चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर डॉगी की एक फोटो शेयर की है और उसका वेलकम किया है। इस फोटो में डॉगी के साथ निक जोनस भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं निक जोनस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे सुबह प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें सरप्राइज किया। यह सरप्राइज प्रिंयका ने इस डॉगी के साथ दिया था।

 

वीडियो में दिख रहा है कि प्रिंयका चोपड़ा नए डॉगी को लेकर घर जाती हैं और सोते हुए निक को उठाती है। इससे निक हैरान रह जाते हैं और उनका नया डॉगी भी उनके साथ होता है, जो बाद में निक के साथ खेलने लगता है। बता दें कि डॉगी के घर में आते ही इसका एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना दिया गया है, जिस पर डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स भी हो गए हैं।

 

अभी तक इस अकाउंट पर एक दिन में तीन फोटो शेयर हुईं, जिसे लाखों लोगों ने लाइक किया है। इससे पहले भी प्रिंयका चोपड़ा के पास एक पेट है, जिसका नाम डायना है। प्रियंका चोपड़ा जब भी न्यूयॉर्क जाती हैं तो डायना उनके साथ नजर आती हैं। डायना एक फीमेल डॉग है, जिसे उन्होंने 2017 में एडॉप्ट किया था। उसका भी इंस्टाग्राम पर अकाउंट है, जिसके लाखों फॉलोअर्स भी हैं।

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की हॉट तस्वीरें, बिखेर रही हैं अपने जलवे

प्रियदर्शन के साथ फिर कॉमेडी फिल्म में नजर आ सकते हैं अक्षय कुमार?

यशराज फिल्म्स के पास लौट कर आये सैफ, इस फिल्म के सीक्वेल में करेंगे काम

Related News