शिक्षा मंत्री का ही इतिहास कमजोर, नेहरू-पटेल को बताया शहीद

छिंदवाड़ा : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर शिक्षा मंत्री हैं मगर इन नेताओं का इतिहास कुछ कमजोर है। यह बात तब सामने आई जब देशभर में आयोजित की गई तिरंगा यात्राओं में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। दरअसल प्रकाश जावड़ेकर ने पंडित नेहरू व सरदार पटेल को शहीद कहा इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वे स्वाधीनता हेतु फांसी पर झूल गए थे।

दरअसल प्रकाश जावड़ेकर ने भाषण के दौरान कहा कि पंडित नेहरू और सरदार पटेल शहीद थे। इतना ही नहीं उन्हें स्वाधीनता की लड़ाई में फांसी की सज़ा भी हुई थी। उन्होंने अपने भाषण में कई शहीदों के नाम लिए। ऐसे शहीदों के नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों को फांसी की सजा हुई थी।

उन्होंने फांसी की सजा प्राप्त करने वाले क्रांतिकारियों में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का नाम भी लिया। इस दौरान प्रकाश जावड़ेकर ने सरकार की विभिन्न योजाओं का बखान भी किया। उनका कहना था कि सरकार की कोशिशों के बाद लगभग सवा करोड़ लोगों ने घरेलू गैस की सब्सिडी को वापस किया।

नेहरूवादी माॅडल की असफलता का परिणाम है कश्मीर

नेहरू की नीतियां फेल होने पर मजबूरी में लाया गया आर्थिक उदारवाद

Related News