लोकसभा चुनाव: आज झारखण्ड जाएंगे पीएम मोदी, चुनावी रैली को करेंगे सम्बोधित

धनबाद: पीएम नरेंद्र मोदी आज तपती दोपहरी में झारखण्ड के गिरिडीह जिले के जमुआ में चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे। वे लगभग 12 बजे हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ ही आम जनता को कोडरमा और गिरिडीह लोकसभा सीट पर भाजपा गठबंधन के उम्मीदवारों की विजय का संकल्प दिलाएंगे।

उल्लेखनीय है कि कोडरमा लोकसभा सीट पर 6 मई और गिरिडीह लोकसभा सीट पर 12 मई को मतदान होने है। पीएम मोदी की सभा कोडरमा संसदीय क्षेत्र की जमुआ विधानसभा क्षेत्र के श्याम सिंह नावाडीह गांव में आयोजित की गई है। यह गांव गिरिडीह-पचंबा-जमुआ पथ पर स्थित है। गिरिडीह जिला कार्यालय से लगभग 30 किमी दूर जमुआ के पहले सड़क के किनारे यहां एक विशाल मैदान है। सोमवार को दोपहर 12 बजे पीएम मोदी यहीं पर एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी गया जिले से हेलीकाप्टर से जमुआ पहुंचेेंगे। जमुआ से वे पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के अंतर्गत आने वाले कृष्णारामपुर में भी एक रैली को संबोधित करने जाएंगे। कोडरमा संसदीय सीट से भाजपा की अन्नपूर्णा देवी और गिरिडीह सीट से भाजपा गठबंधन में शामिल आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चाैधरी चुनावी मैदान में हैं। सभा में दोनों उम्मीदवार मौजूद रहेंगे। चुनाव में दोनों की जीत के लिए पीएम मोदी आवाम से अपील करेंगे।

खबरें और भी:-

लोकसभा चुनाव: चौथे चरण का मतदान जारी, इन हस्तियों ने डाला वोट

अमित शाह का राहुल से सवाल, कहा- 55 साल के शासन में आपने गरीबों के लिए क्या किया ?

लोकसभा चुनाव: 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान जारी, यूपी में सपा नेता नज़रबंद

 

Related News