ओडिशा में विरोधियों पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी

भुवेनश्वर : पीएम नरेंद्र मोदी आज ओडिशा दौरे पर है यहां उन्होंने कई परियोजना का उद्घाटन किया। लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली सरकारों पर ‘सल्तनत’ की तरह शासन करने और देश की समृद्ध विरासत की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए ही नहीं, बल्कि प्राचीन पहचान को आधुनिकता के साथ जोड़ने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

ये है दुनिया का सबसे कम आबादी वाला देश, जहां रहता है सिर्फ एक व्यक्ति

विरोधियों पर जमकर बरसे मोदी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने पश्चिमी ओडिशा स्थित बलांगीर में भाजपा की एक रैली में कहा, ‘पिछली सरकारों ने सल्तनतों की तरह शासन किया और हमारी समृद्ध विरासत की उपेक्षा की। उन्होंने हमारी गौरवशाली सभ्यता की उपेक्षा की और उसके संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संपत्ति है लेकिन कुछ लोग इसे समझे बिना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विरोध कर रहे हैं। 

अब इस राज्य में भी लगेगा प्लास्टिक बैग पर बैन

परियोजनाओं का किया उद्घाटन 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम ने कहा कि उनकी सरकार कीमती प्रतिमाओं को विदेश से वापस लाने के लिए ठोस कदम उठा रही है। मोदी ने बताया, ‘पिछले चार वर्षों में ऐसी कई प्रतिमाएं वापस लाई गई हैं।’ प्रधानमंत्री मोदी ने रैली को संबोधित करने से पहले ओडिशा में 1,550 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

यूपी के बाद अब मध्यप्रदेश में बना, गायों को लेकर यह नियम

फ़ोन की कीमत 16,000 रु, साथ में 3000 रु की यह खास चीज बिलकुल मुफ्त

शाओमी ने घटाई 4 फ़ोन की कीमतें, जल्द से जल्द उठाएं फायदा

Related News