यूक्रेन संकट पर Quad लीडर्स की बैठक आज, पीएम मोदी- बाइडेन सहित ये नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली: रूस- यूक्रेन युद्ध के बीच गुरुवार को Quad के नेताओं की वर्चुअल शिखर बैठक होने वाली है। इसमें पीएम मोदी के अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के PM फुमिओ किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस मीटिंग के बारे में मीडिया को जानकारी दी थी। मंत्रालय ने कहा था कि चारों नेता एशिया प्रशांत क्षेत्र के अहम घटनाक्रमों पर अपने विचार रखेंगे। Quad नेता संगठन के एजेंडा के अनुसार की गई पहल के क्रियान्वयन की भी समीक्षा करेंगे। Quad के समकालीन व सकारात्मक एजेंडे को लेकर चारों नेताओं ने पूर्व में भी पहल की थी। इससे पहले सितंबर 2021 में वॉशिंगटन में Quad नेताओं ने व्यक्तिगत रूप से बैठक की थी। 

क्या है Quad ?

हिंद महासागर में सुनामी आने के बाद, भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ने आपदा राहत प्रयासों में एक दूसरे का सहयोग करने के लिए एक अनौपचारिक गठबंधन बनाया था। मोटे तौर पर तो Quad चार देशों का संगठन है, जिसमे भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। ये चारों देश दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकतें हैं। 2007 में, जापान के तत्कालीन PM शिंजो आबे ने इसे क्वाड्रीलैटरल सिक्योरिटी डायलॉग या Quad का औपचारिक रूप दिया। 

2017 में, चीन का खतरा बढ़ने पर चारों देशों ने Quad को पुनर्जीवित किया, इसके मकसदों को व्यापक बनाया। इसके तहत एक ऐसे तंत्र का निर्माण किया, जिसका उद्देश्य धीरे-धीरे एक नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था स्थापित करना है और इसके केंद्र में चीन है। ये चारों मुल्क एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती दादागीरी और उसके प्रभाव को नियंत्रण में करना चाहते हैं। खासकर जापान और भारत ने Quad बनाने की पहल की थी।

चीन की घेराबंदी में लगे अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया इसमें सदस्य बने, तो यह और ताकतवार क्षेत्रीय संगठन बनकर उभरा। यह संगठन एशिया-प्रशांत क्षेत्र में लगातार अपना प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहे चीन को घेरने के इरादे से अपने समूह को मजबूत करता गया। माना जाता है कि आने वाले कुछ दिनों में यह समूह नाटो की तर्ज पर एशिया-प्रशांत का ताकतवर संगठन बनकर उभर सकता है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बिल्लियों पर लगा प्रतिबंध, जानिए किसने और क्यों लिया ये बड़ा फैसला?

भारत से नफरत करने वाले भी यूक्रेन में उठा रहे तिरंगा, क्योंकि सुरक्षा की गारंटी है 'भारत का झंडा'

पुतिन को महंगा पड़ा यूक्रेन से युद्ध, ओलिंपिक से बाहर हुआ रूस

 

Related News