व्हीलचेयर पर नजर आई यह मशहूर अदाकारा, फैंस हुए हैरान

दुनिया में कई लोगों का क्रश बन चुकीं क्यूट एक्ट्रेस प्राची देसाई का हाल खराब है। जी दरअसल हाल ही में वह एयरपोर्ट पर नजर आईं लेकिन इस दौरान उनकी हालत देखकर फैन्स चौंक गए। हुआ यूँ कि प्राची व्हीलचेयर पर बैठकर एयरपोर्ट पर पहुंचीं और इसी बात ने फैंस को हैरान कर दिया। वैसे सामने आने वाली खबर के अनुसार प्राची को चोट लगी है और यही वजह थी कि उन्हें व्हीलचेयर पर बैठकर आना पड़ा। वहीं इस दौरान भी उनकी मुस्कराहट कम नहीं हुई।

आप देख सकते हैं उनके चेहरे पर प्यारी मुस्कुराहट नजर आ रही है। वैसे इन तस्वीरों में प्राची ने ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक जीन्स पहनी थी और उनका लुक जबरदस्त था। फोटोग्राफर्स को देखकर प्राची ने व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे ही पोज देना शुरू कर दिया। वहीं इस दौरान एयरपोर्ट के स्टाफ मेंबर ने प्राची को गाड़ी तक छोड़ा। इस समय प्राची के जो फोटोज वायरल हो रहे हैं उन्हें देखकर फैन्स उन्हें अपना ध्यान रखने के लिए कह रहे हैं। वैसे अगर प्राची के करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो 'कसम' से की थी। इस शो में प्राची के अपोजिट राम कपूर थे।

इस शो के बाद प्राची ने फिल्म रॉक ऑन से फिल्मों में डेब्यू किया और वह आखिरी बार फिल्म Mamangam में नजर आई थीं जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। वहीं अब तक भी प्राची ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा ही कह दिया है हालाँकि इस पर अब तक प्राची ने कुछ नहीं कहा।

KGF 2 स्टार यश को मिला बाहुबली का साथ, इस फिल्म में साथ आएंगे नजर

राजस्थान के हर पुलिस थाने में लगेंगे CCTV कैमरे, सीएम गहलोत ने दिया आदेश

बुरहानपुर में सफाईकर्मी को लगा पहला टीका, कहा- 'मैं खुशकिस्मत हूं'

Related News