इस शख्स की भविष्यवाणी से डरे लोग, कहा- 2023 में होगा एलियन से युद्ध..!

दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो खुद के टाइम ट्रैवलर होने का दावा भी कर रहे है। अब ऐसे ही एक शख्स ने दावा किया है कि वह वर्ष 2869 से लौटकर आया है। उसका दावा है कि टाइम ट्रैवल किया है और भविष्य भी देखा है। इस टाइम ट्रैवलर के मुताबिक, वर्ष  2023 में यानी इस वर्ष   एलियन और इंसानों के मध्य युद्ध होगा। यह युद्ध धरती से लेकर अंतरिक्ष तक होने वाले है। टाइम ट्रैवलर का दावा है कि समुद्र में वैज्ञानिक ऐतिहासिक खोज करने वाले है। उसका बोलाहै कि भूंकप आएंगे जो तबाही मचा देंगे। इसने टिकटॉक पर वीडियो साझा किया है और लोगों को चेतावनी दी है। उसका दावा है कि साल 2023 के आखिरी में धरती के लोग कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करेंगे। दूसरी दुनिया के एलियन और इंसानों के बीच जंग होगी। यह जंग कई दिशाओं में होगी यानी इंटर डायमेंशनल होगा। आइए जानते हैं शख्स के दावों के बारे में...

खबरों का कहना है कि इस शख्स के टिकटॉक प्रोफाइल का नाम बेयॉन्डटाइमट्रैवलर (beyondtimetraveller) है। उसने दावा किया है कि सभी लोगों को चेतावनी देता हूं कि मैं असली टाइम ट्रैवलर हूं। मैं इस वर्ष होने वाली घटनाओं की सक्षिप्त जानकारी दे रहा हूं। टाइम ट्रैवलर का दावा है कि अमेरिका बहुत बड़ी आपदा का सामना करने वाला है। शख्स ने घटने वाली घटनाओं की लिस्ट भी जारी की है। उसका दावा है कि 18 मार्च 2023 को अलास्का के विसिलर में भूकंप आएगा और इसकी तीव्रता 8.1 होगी। 

उसने बताया कि इस भूकंप से भयानक तबाही मचने वाली है। उसका दावा है कि 26 जून 2023 को प्रशांत महासागर में एक बड़ा जीव मिलेगा जो ब्लू व्हेल से भी बड़ा भी हो सकता है। यह जीव 350 फीट लंबा  हो सकता है। इसके साथ उसका बोलना है कि 1 अक्टूबर 2023 को Goloth नाम की प्रजाति देखी जाएगी जिसका दिमाग इंसानों से भी बहुत ज्यादा तेज होगा। उसका दावा है कि इंसानो और एलियन के बीच धरती से लेकर अंतरिक्ष तक जंग भी देखने के लिए मिल सकती है। उसने बोला है कि हमारी तरफ एलियन आ रहे हैं। इस टाइम ट्रैवलर के पोस्ट पर लोग अलग-अलग विचार रख रहे हैं। अब आने वाला समय ही बताएगा कि टाइम ट्रैवलर के दावे कितना सच हैं। 

ऑस्ट्रेलिया में फिर गरमाया हिंदू मंदिर का विवाद...हुआ हमला

नववर्ष में लोगों को मौत के घाट उतारें वाले सिरफिरे ने खुद को मारी गोली

अमेरिका में फिर अंधाधुंध फायरिंग, 16 लोगों को लगी गोली, 9 की मौत

Related News