गर्लफ्रेंड के लिए एक्टर बनने मुंबई आया था ये मशहूर स्टार, जानिए दिलचस्प किस्सा

टेलीविज़न जगत के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता को हर ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं। प्रशंसक एवं सेलिब्रिटी ने उन्हें बधाई देना आरम्भ कर दिया है। उन्होंने टेलीविज़न शो ‘दिल की नजर से खूबसूरत’ के साथ अपने अभिनय-सफर का आरम्भ किया था। उन्हें इसके पश्चात् दर्शकों ने ‘फिर भी न माने बदतमीज दिल’, ‘मेरी सासु मां’, ‘नागार्जुन – एक योद्धा’, ‘नागिन 3’ जैसे कुछ मशहूर सीरियलों में अभिनय करते हुए देखा था।

पर्ल वी पुरी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वे अभिनेता बनने के लिए इसलिए प्रेरित हुए थे, क्योंकि उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड शाहरुख खान की प्रशंसक थीं, मगर उनके पिता चाहते थे कि वे उनके पारिवारिक कारोबार से जुड़ें।

पर्ल ने अपने पिता की बात नहीं मानी एवं हीरो बनने के लिए मुंबई चले आए। आरम्भ में उन्हें बाकी कलाकारों की भांति बहुत संघर्ष करना पड़ा। पर्ल ने एक मॉडल के तौर पर अपना करियर आरम्भ किया था। वे मारुति रिट्ज, फेयर वन क्रीम, पिज्जा हट जैसे अलग-अलग ब्रांडों के विज्ञापनों में दिखाई दे चुके हैं। पर्ल वी पुरी ने अपने अभिनय-कौशल से दर्शकों के दिलों में अपनी एक विशेष जगह बनाई है। उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। वे अपने आकर्षक लुक के कारण लड़कियों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं, किन्तु क्या आप जानते हैं कि वे किसके प्रशंसक हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वे मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने इस बात को स्वीकार भी किया है।

'बिग बॉस' को लेकर कविता कौशिक ने दिया हैरतंअगेज बयान, सुनकर भड़के लोग

ये कंटेस्टेंट होगा 'खतरों के ख‍िलाड़ी 12' का विनर! निक्की तंबोली ने किया खुलासा

मोनालिसा की कातिलाना अदाओं ने किया फैंस को घायल, दिल थामकर देंखे VIDEO

Related News