पवन सिंह और चांदनी सिंह के गाने ने मचाई धूम, वीडियो देख झूमे फैंस

भोजपुरी सिनेमा जगत के मशहूर सुपरस्टार और गायक पवन सिंह का नया रोमांटिक भोजपुरी सांग बहुत पसंद किया जा रहा है। इस सांग की पॉपुलैरिटी का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के कुछ ही दिनों में इसे 1.5 करोड़ व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। गाने के वीडियो पर व्यूज के बढ़ने का यह सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है।

वही पवन सिंह के इस भोजपुरी सांग का टाइटल है 'सरिया करिया लेले आइह बलमुआ नजरिया ना लागे'। वही इस सांग को पवन सिंह ने गाया है, प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखा है एवं प्रियांशु सिंह ने इसका संगीत दिया है। सांग के वीडियो को अभिनेता पवन सिंह तथा भोजपुरी सिनेमा जगत की खूबसूरत अभिनेत्री चांदनी सिंह पर फिल्माया गया है। 

इसके साथ ही इस सांग के वीडियो में दोनों की कैमेस्ट्री जबरदस्त लग रही है। इस सांग में पवन सिंह और चांदनी सिंह ने शानदार डांस भी किया है। दोनों की जोड़ी को लोग बहुत प्यार दे रहे हैं। ये भोजपुरी सांग सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यू-ट्यूब पर सर्च में भी यह सांग बना हुआ है। पवन सिंह इस सांग के वीडियो को यू-ट्यूब पर 15 मिलियन से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं।

सुदेव नायर का बड़ा बयान, कहा- "मैं एक एथलीट की तरह रोजाना 7 घंटे ट्रेनिंग करता हूं..."

NEET को लेकर सूर्या शिवकुमार चला रहे थे हिडन एजेंडा, अब मिली सख्त चेतावनी

फिल्म 'रुद्र थंडवम' के लिए जारी किया गया एक नया रैप

 

Related News