परिणीति चोपड़ा के करवा चौथ लुक ने जीता फैंस का दिल, सूट की कीमत कर देगी हैरान

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के लिए इस वर्ष का करवा चौथ काफी खास था, क्योंकि शादी के बाद कपल का साथ में ये पहला करवा चौथ का व्रत था। इस विशेष अवसर पर परिणीति सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन की तरह सजी नजर आई। परिणीति के ट्रेडिशनल लुक पर प्रशंसक अपना दिल हार बैठे। करवा चौथ पर परिणीति ने रेड कलर का सिल्क का अनारकली सूट पहना। शॉर्ट अनारकली के साथ मैचिंग फ्लेयर पैंट्स कैरी कीं। 

वही परिणीति के रेड सूट पर गोल्डन कलर का जरदोजी का वर्क हुआ है, जिसने सूट की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। सूट के साथ मैचिंग दुपट्टा भी है। परिणीति के सूट ने महिलाओं का दिल जीत लिया। मगर क्या आप जानते हैं कि परिणीति के इस सूट की कीमत लाखों में है। जी हां, ऑनलाइन वेबसाइट पर परिणीति के सूट की कीमत 1,56,800 रुपये है। लाखों के इस खूबसूरत अनारकली सूट को परिणीति ने गोल्डन ईयररिंग्स, पिंक वेडिंग चूड़ा और मंगलसूत्र के साथ टीमअप किया। 

इसके साथ ही मांग में सिंदूर-माथे पर बिंदी लगाए परिणीति किसी परी से कम नहीं लगीं। ग्लोइंग मेकअप और ओपन सॉफ्ट कर्ली हेयर में परिणीति की सुंदरता का जवाब नहीं है। परिणीति ने करवा चौथ सेलिब्रेशन की कई फोटोज प्रशंसकों के साथ शेयर की हैं, जिसमें राघव चड्ढा उन्हें लाड करते नजर आए। राघव चड्ढा ने अपने हाथों से पानी पिलाकर नई दुल्हन परिणीति का व्रत खुलवाया। गले लगाकर पत्नी पर प्यार लुटाया। करवा चौथ पर परिणीति-राघव वाकई में मेड फॉर ईच अदर लगे।

अंबानी की पार्टी में ऐसी ड्रेस पहनकर पहुँच गई मलाइका अरोड़ा, लोगों ने कर दिया ट्रोल

फिल्मों के साथ विवादों के भी 'बादशाह' रह चुके है शाहरुख खान, जानिए एक्टर से जुड़े 7 बड़े विवाद

अंबानी के इवेंट में सोनम कपूर ने शहनाज गिल के साथ कर दी ऐसी हरकत, वीडियो देखकर भड़के लोग

Related News