इस तरह की उँगलियों वाली लड़की से शादी करने से बनती है किस्मत

शादी को जीवन का प्रमुख फैसला माना जाता है. ज्योतिषशास्त्र की शाखा समुद्रशास्त्र में शरीर की बनावट और चिन्हो के द्वारा आपकी किस्मत को चमकाने वाली लड़की के बारे में आप जानकारी प्राप्त कर सकते है. आपकी शादी होने वाली है या शादी की बात चल रही है तो लड़की पसंद करने से पहले इन बातों को ध्यान में रखिये जिससे शादी के बाद आपकी तरक्की के रास्ते खुल जाएं.

यदि आपकी होने वाली पत्नी की उंगलियां गोल और लंबी है तो वह खुद और आपके भविष्य दोनों के लिए बहुत भाग्यशाली होती है. ऐसी लड़कियों को जीवन में सारे सुख और भोग विलास की प्राप्ति होती हैं तथा अपने भाग्य से अपने होने वाले पति को भी सुख की प्राप्ति करवाती है.

वो लड़कियां जिनकी हथेली बड़ी और उंगलियां गोल और मोती होती है वो अपने आसपास समृद्धि का वातावरण बनाएं रखने वाली होती है. 

वो लड़कियां जिनकी उंगलियां आगे से पतली और सभी पोर बराबर और सुंदर हो उनसे शादी करने से सुखी और शांतिमय वैवाहिक जीवन की प्राप्ति होती है. ऐसी लड़की घरवालों के समन्वय के साथ गृहस्थी चलाती है.

वो लड़कियां जिनकी उंगलियां सीधी,मांसल और चिकनी होती है वो लड़कियां साक्षात् लक्ष्मी के समान होती है, उनसे घर में सुख,संपदा और सम्मान में वृद्धि होती है. 

हिन्दूधर्म में रामचरित मानस की महत्ता के बारे में जानिए

अपने मूलांक से जानें आज के दिन का भविष्यफल

जानिए क्यों फलदायी होता हैं मलमास में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ

 

Related News