राजौरी में पाकिस्तान ने किया, सीज़फायर उल्लंघन

जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की केजुलिटी को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन रक्षा मंत्रालय ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा है कि, पाकिस्तान की सेना ने नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में गोलीबारी की। यह गोलीबारी बिना उकसावे के हुई थी।

हैवी फायरिंग होने पर भारतीय सीमा क्षेत्र में तैनात सैनिकों ने जवाब दिया। पाकिस्तान के सैनिकों ने मोटार्र के गोले दागे। उन्होंने आॅटोमैटेड हथियारों से भारतीय सीमा क्षेत्र में गोलीबारी की। जवानों ने मुस्तैदी से व प्रभावी तरह से उत्तर दिया। सीमा क्षेत्र से जमकर गोलीबारी हुई। गोलीबारी बहुत देर तक चलती रही। गृहमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटना को गृहमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के दौरे से एक दिन पहले दी थी।

गौरतलब है कि, कई बार सीमा क्षेत्र में पाकिस्तान सीज़फायर की घटना को अंजाम देता है। पाकिस्तान की ओर से जमकर फायरिंग की जाती है। मगर पाकिस्तान द्वारा भारत पर फायरिंग का आरोप लगाकर कहा जाता है कि भारत एलओसी एरिया में सीज़फायर का उल्लंघन करता है।

एलओसी पर पाकिस्तान करेगा कम्युनिटी बंकर्स का निर्माण

भारत-पाक सीरीज को लेकर अकरम ने आईसीसी को जमकर लताड़ लगाई

पाकिस्तान क्रिकेट को मिली बड़ी खुशखबरी

 

 

Related News