एलओसी पर पाकिस्तान करेगा कम्युनिटी बंकर्स का निर्माण
एलओसी पर पाकिस्तान करेगा कम्युनिटी बंकर्स का निर्माण
Share:

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजित लाईन आॅफ कंट्रोल को लेकर कहा कि, यहां पाकिस्तान कम्युनिटी बंकर्स का निर्माण करेगा। उन्होंने एलओसी एरिया का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ पाकिस्तान की थल सेना के प्रमुख कमर जावेद बाजवा, और पीओके के प्रधानमंत्री राजा फारूक हैदर मौजूद थे।

पाकिस्तान की सेना ने बयान जारी कर कहा कि, सीमा पार गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजन और घायलों के बीच चर्चा करते हुए अब्बासी ने उनकी प्रतिबद्धता व संकल्प की सराहना की। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की। इस दौरे हेतु क्षेत्र के जनरल अधिकारी कमांडिंग ने जानकारी देते हुए कहा कि ,भारतीय सुरक्षा बल की ओर से किए, जाने वाले संघर्ष विराम के उल्लंघन को लेकर जानकारी दी गई थी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्बासी को सीमा क्षेत्र के बारे में जानकारी दी गई। गौरतलब है कि, पाकिस्तान भारत पर सीमा क्षेत्र में गोलीबारी का आरोप लगाता रहा है, जबकि भारत का कहना है कि, फायरिंग पाकिस्तन की ओर से होती है। यह कई बार सीज़फायर का उल्लंघन कर चुका है। कथित तौर पर भारत द्वारा कहा जाता रहा है कि, पाकिस्तान सीज़फायर का उल्लंघन, आतंकी घुसपैठ को बढ़ाने के लिए भी करता है।

पाकिस्तान क्रिकेट को मिली बड़ी खुशखबरी

पाकिस्तान देगा कुलभूषण जाधव को पत्नी से मिलने की इजाजत

पाकिस्तान में पुलिस अधिकारियों पर आत्मघाती हमला

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -