आज ही के दिन तैमूर ने सुल्तान नुसरत शाह को हराकर दिल्ली पर किया था कब्जा, जानिए इतिहास

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 18 दिसंबर का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

18 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:- 1271- मंगोल शासक कुबलई खान ने अपने साम्राज्य का नाम युआन रखा और यहीं से मंगोलिया और चीन में युआन वंश की शुरुआत हुई. 1398- तैमूर ने सुल्तान नुसरत शाह को हराकर दिल्ली पर कब्जा किया. 1777- अमेरिका में पहली बार नेशनल थैंक्स गिविंग डे मनाया गया. 1787- अमेरिकी संविधान को स्वीकार करने वाला न्यू जर्सी तीसरा राज्य बना. 1799- अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के पार्थिव शरीर को माउंट वर्नान में दफनाया गया. 1833- रूस का राष्ट्रीय गान 'गॉड सेव द जार' पहली बार गाया गया. 1839- अमेरिका के जॉन ड्रेपर ने पहली बार किसी आकाशीय पिंड (चंद्रमा) की तस्वीर उतारी. 1849- विलियम बांड ने टेलीस्कोप के जरिये चांद की पहली फोटोग्राफ ली. 1878- अल-थानी परिवार कतर पर शासन करने वाला पहला परिवार बना. 1902- इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया. 1938- जर्मनी के वैज्ञानिक और रसायनशास्त्री ऑटोहैन द्वारा नाभकीय उर्जा के विश्लेषण से परमाणु युग का आरंभ हुआ. 1941- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना हांगकांग पहुंची और आम नागरियों का कत्ल करना शुरू कर दिया. 1955- उद्योगपति विजय माल्या का जन्म हुआ. 1960- राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन हुआ. 1969- इंगलैंड में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त कर दी गई. 1973- इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक की  स्थापना. 2005- कनाडा में गृह युद्ध की शुरुआत. 2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ. 2014- सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण हुआ. 2015- ब्रिटेन के कोयला खादान के लिंगले केलियरी को बंद किया गया. 2017- राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने जीते 30 में से 29 स्वर्ण.

18 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति:- भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की संत परंपरा में सर्वोपरि माने जाने वाले संत गुरु घासीदास का जन्म 1756 में हुआ. इंग्लिश क्राउन के नाम से मशहूर जोसेफ ग्रेमैल्डी का जन्म 1778 में हुआ. सोवियत यूनियन को महाशक्ति में बदलने वाले नेता जोसेफ स्टालिन का जन्म 1878 में हुआ. भिखारी ठाकुर, भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार, भोजपुरी कलाकार, संगीतकार और सामाजिक कार्यकर्ता भिखारी ठाकुर का जन्म 1887 हुआ था. जर्मन चांसलर बिलि ब्रैंड का जन्म 1913 हुआ था.

18 दिसंबर को हुए निधन:- एक प्रसिद्ध निबंधकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का निधन 1971 में हुआ. भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य मुकुट बिहारी लाल भार्गव का निधन 1980 में हुआ. सोवियत संघ के प्रधानमंत्री- एलेक्सी कोज़ीगिन का निधन 1980 में हुआ. फ्रांस  के जाने-माने अभिनेता करार्ड ब्लेन का निधन 2000 में हुआ.

रोहित शर्मा के हाथों से छीनी मुम्बई इंडियंस की कप्तानी, जानिए कौन है नया कप्तान

पाकिस्तान बॉर्डर से उड़कर जैसलमेर सीमा पर आया कबूतर, BSF जवानों ने पकड़ा, मची सनसनी

एक और मामले में मुख्‍तार अंसारी दोषी करार, सजा का ऐलान आज

Related News