नयी तस्वीर से सुर्ख़ियों में आईं काजोल की बेटी, लोग बोले- 'बच्ची तैयार है'

बॉलीवुड के पावर कपल अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी न्यासा देवगन इन दिनों अपने अंदाज के लिए मशहूर हो रहीं हैं। वह बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं हैं और उनके फोटसो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। आपको बता दें कि न्यासा इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन न्यासा की गॉर्जियस और ग्लैमरस तस्वीरें छाई रहती हैं। अब इस बार फिर से न्यासा की स्टनिंग तस्वीर सामने आई है, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है। आप देख सकते हैं न्यासा देवगन अपनी नई फोटो में अपनी एक फ्रेंड संग पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

आप देख सकते हैं इस फोटो में न्यासा डीप नेकलाइन ग्रीन क्रॉप टॉप में काफी स्टनिंग लग रही हैं। उन्होंने ग्लॉसी मेकअप और इंटेंस मस्कारा लगाया है और इसमें न्यासा का ग्लैमरस लुक देखते ही बन रहा है। आप देख सकते हैं न्यासा ने अपनी इस गॉर्जियस फोटो से एक बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस समय न्यासा का स्टाइल और उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कई फैंस हैं जो न्यासा की जमकर तारीफें कर रहे हैं। काजोल के एक फैन ने तो न्यासा की तुलना उनकी मॉम काजोल से कर दी है।

वहीं एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- छोटी काजोल मैम। इसी के साथ एक दूसरे यूजर को लगता है कि न्यासा बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। उसने लिखा है- बच्ची तैयार हो गई है। इस तरह से कई लोगों ने न्यासा के लुक्स को बेहतरीन बताया है।

8 माह के बच्चे को अपने सीने से लगाकर क्लीनिक के बाहर नज़र आई दिया मिर्ज़ा

भूल भुलैया 2 में भी नजर आएंगी विद्या बालन, निभाएंगी यह किरदार

प्रियंका चोपड़ा की मां ने शेयर की ऐसी तस्वीर कि कमेंट करें बिना नहीं रह पाईं अदाकारा

Related News