पंजाब में कांग्रेस का नया प्रयास, NRI मांग रहे वोट

नईदिल्ली। राहुल गांधी ने एनआरआई एक्सप्रेस बस को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। दरअसल कांग्रेस पंजाब में अपना चुनावी प्रचार अभियान प्रारंभ किया। गौरतलब है कि कांग्रेस इस अभियान के तहत एनआरआई लोगों को पंजाब लेकर आई है

इन लोगों के माध्यम से पंजाब में कांग्रेस के लिए मतदान करने की अपील की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के लिए इन प्रवासियों में से सरबजीत सिंह मान भूपेंद्र हुंडल हैं। इन लोगों का अमेरिका में अच्छा कारोबार है पंजाब में होने वाले चुनाव के अंतर्गत ये लोग कांग्रेस के लिए मतदान की अपील करने के लिए चले आए हैं।

कांग्रेस ने इस चुनाव में एक नया तरीका अपना है। गौरतलब है कि बड़े पैमाने पर पंजाब में रहने वाले सिख परिवारों के सदस्य विदेशों में प्रवासी भारतीय और भारतीय मूल के लोगों के रूप में निवास करते हैं जिनके रिश्तेदार पंजाब में रहा करते हैं। ऐसे में कांग्रेस अपने लिए एक भावनात्मक अपील कर रही है।

किराए की कोख के चक्कर में मारी गई कांग्रेस

प्रियंका गांधी ने निभाई कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका

UP चुनाव कांग्रेस ने जारी की 41 नामों वाली पहली लिस्ट

 

 

 

Related News