नहीं मिला उरण के संदिग्धों का पता

मुंबई : मुंबई के समीप उरण में कुछ संदिग्धों के दिखाई देने को लेकर अभी तक कुछ भी जानकारी नहीं मिल पाई है। दरअसल सेना और पुलिस का सर्चिंग दस्ता चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखे हुए है और सदिग्धों की खोज की जा रही है लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। गौरतलब है कि उरण में नेवी का हथियार डिपो है। यहां पर कुछ संदिग्धों को सेना की वर्दी में और हथियारों से लैस देखा गया। स्कूली छात्राओं ने इन संदिग्धों को देखा था।

इस मामले में शुक्रवार को बच्चों से पूछताछ की गई। संदिग्धों में से दो के स्कैच तक जारी किए गए लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि ये लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इस क्षेत्र में घूम रहे थे।

इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनविस ने उरण में काॅबिंग आॅपरेशन चलाने को कहा है। सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैदी से गश्त कर रही हैं। महत्वपूर्ण इमारतों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग की जा रही है।

शिवसेना ने पूछा उन्होंने लता दीदी को क्यों नहीं बुलाया?

वाॅर रूम में हो रहा हर दिन डिस्कशन, पाक ने भी की जंग की तैयारी

Related News