'MSP न मिलना तो अन्याय है..', किसानों के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता कमलनाथ

भोपाल: किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि अगर किसानों को MSP नहीं मिलता है, तो यह उनके साथ अन्याय है। कांग्रेस नेता ने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्य की लगभग 70 प्रतिशत अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है और किसान राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान करते हैं।

कमलनाथ ने कहा कि, "मध्य प्रदेश की 70 प्रतिशत अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है और किसान राज्य में आर्थिक गतिविधियां उत्पन्न करते हैं। गांवों में किराने की दुकानें तब चलती हैं, जब किसानों की जेब में पैसा होता है। लेकिन अगर किसानों को MSP नहीं मिलता है - यह एक तरह से उनके साथ लगातार अन्याय हो रहा है। उनकी न्यूनतम मांग MSP की है। यह बहुत जरूरी है। पुलिस द्वारा किसानों को गिरफ्तार करने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि मामला उजागर न हो इसलिए वे (सरकार) ऐसा जरूर करेंगे, लेकिन किसान घर पर नहीं बैठेंगे। 

बता दें कि, इस बार किसानों के दिल्ली चलो मार्च का आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा और पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति द्वारा किया गया है, जिसका नेतृत्व किसान यूनियन नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल और सरवन सिंह पंढेर कर रहे हैं। किसानों ने केंद्र सरकार के सामने 12 मांगें रखी हैं, जिन्हें लेकर वे दिल्ली कूच कर रहे हैं। 

जया बच्चन को पांचवी बार राज्यसभा भेजेगी सपा, अखिलेश यादव की मौजूदगी में दाखिल हुआ नामांकन

तमिलनाडु में भी सड़कों पर उतरे किसान, नरमुंड लेकर किया प्रदर्शन

'कांग्रेस भी भाजपा जितनी ही कसूरवार, हम किसी के पक्ष में नहीं..', दिल्ली पहुंचे किसान नेता का बड़ा आरोप

 

Related News