निक-प्रियंका ने किसी भी बॉलीवुड स्टार को शादी में नहीं किया इन्वाइट, ये है वजह

इन दिनों तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की चर्चाएं काफी जोरों-शोरों से चल रही हैं. अब तो प्रियंका और निक ने भी अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं. पिछले हफ्ते ही प्रियंका ने ब्राइडल शावर पार्टी सेलिब्रेट की. इसके बाद से ही प्रियंका अपने करीबी दोस्तों के साथ एम्स्टर्डम में बैचलरेट सेलिब्रेट कर रही हैं. प्रियंका अपने अलग-अलग फ्रेंड सर्कल के साथ पार्टी कर रही हैं. हाल ही में ऐसी खबरें हैं कि प्रियंका अपनी शादी में किसी भी बॉलीवुड स्टार को इनवाइट नहीं कर रही हैं.

शादी की तैयारी में व्यस्त प्रियंका ने शेयर किया अपनी फिल्म का नया पोस्टर

जी हाँ... रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस किसी भी बॉलीवुड स्टार को उनकी शादी में आमंत्रित नहीं करेंगे. इससे पहले ऐसा सुनने में आया था कि प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के लिए सिर्फ सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर को निमंत्रण देंगी. लेकिन अब ऐसी खबर सामने आई है कि प्रियंका और निक जोनस की शादी में उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे और इनके अलावा किसी बॉलीवुड स्टार को आमंत्रित नहीं किया गया है. हालाँकि अब तक ये वजह सामने नहीं आई है कि आखिर क्यों उन्होंने किसी भी स्टार को इन्वाइट नहीं किया.

जेठानी को पीठ पर बैठाकर ये काम करने को मजबूर हुईं प्रियंका

कुछ दिन पहले ही ऐसी खबर सामने आई थी कि निक जोनस ने संगीत को खास बनाने के लिए स्पेशल प्लान बनाया है. वो अपने बैंड के साथ संगीत में एक खास परफॉरमेंस देने वाले हैं. सूत्रों की माने तो प्रियंका-निक की शादी का संगीत 30 नंवबर को होगा और उनकी शादी 1 दिसंबर को होगी. हालाँकि अब तक उनकी शादी की कोई आधिकारित घोषणा नहीं हुई है.

Bachelor Party में दिखा प्रियंका का दिलकश अंदाज़, लेडी गैंग के साथ इस तरह किया एन्जॉय

फैंस ने निक-प्रियंका को दिया इतना कीमती तोहफा, देखते ही आप भी हो जाएंगे हैरान

हॉलीवुड लुक अपनाकर साधारण कपड़ों पर लाखों लुटा रही प्रियंका

Related News