बुर्ज खलीफा के सामने नेहा मलिक ने मनाया अपना जन्मदिन, वायरल हुई तस्वीर

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड अभिनेत्री नेहा मलिक (Neha Malik) कल अपना जन्मदिन मनाया। अभिनेत्री ने कड़ी मेहनत से फैंस के दिलों में अपनी अलग स्थान बना लिया है। बता दें कि फैंस उन्हें इस खास दिन पर सोशल मीडिया पर विश करते हुए दिखाई दे रहे है। पिछली रात नेहा ने अपना जन्मदिन दुबई में मनाया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने लगा है। दरअसल, नेहा मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो बुर्ज खलिफा के सामने अपना बर्थडे केक कट करती नजर आ रही है। क्लिप में एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई हैं, जिसमें वो हुस्न परी लग रही हैं।

नेहा मलिक ने खास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन: इस वीडियो में नेहा मलिक की मां भी नजर आ रही है। अभिनेत्री अपनी मॉम को केक खिलाते हुए कैमरे के सामने पोज देती हुई दिखाई दे रही है। खबरों का कहना है कि नेहा का ये केक उन्हीं की खास बना दिया गया था। नेहा मलिक ने अपने सोशल मीडिया पर कई फोटोज भी साझा की है , जिन्हें फैंस दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। एक्ट्रेस के इन तस्वीरों पर फैंस कमेंट करते हुए उन्हें बर्थडे विश करते हुए दिखाई दे रहे है। मालूम हो कि नेहा मलिक अपने जन्मदिन को लेकर बहुत एक्साइटेड थी।

 

खेसारी लाल यादव संग काम कर चुकी हैं नेहा मलिक: बता दें कि नेहा मलिक सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। एक्ट्रेस हमेशा ही अपनी फोटोज डाल फैंस को विजुअल ट्रीट देती हुई नजर आती है। नेहा ने कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। जिसके साथ साथ उन्होंने पंजाबी वीडियोज में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) के म्यूजिक वीडियो 'तेरे मेरे दरमियां' से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। इस गाने से ही उन्हें असल पहचान भी मिल गई थी। बोल्डनेस से लेकर एक्टिंग तक हर मामले में नेहा मलिक भोजपुरी इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हसीनाओं को टक्कर दे रही है।

सज-धज कर कैमरे के सामने किलर पोज देती नजर आई पूनम

साउथ फिल्म के गाने पर नम्रता मल्ला ने मटकाई कमर

लम्बी मांग भर छठ मानती हुई दिखाई दी रानी

Related News