वसुधैव कुटुंबकम ! तुर्की में भूकंप पीड़ितों की मदद कर वापस लौटी NDRF टीम, लोगों ने नम आँखों से दी विदाई

नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 47 सदस्यीय टीम भूकंप प्रभावित तुर्की से 10 दिन तक चले बचाव अभियान के बाद आज शुक्रवार (17 फ़रवरी) को वापस अपने देश लौट आई। इस टीम के साथ NDRF के डॉग स्क्वॉड के सदस्य रेम्बो और हनी भी मौजूद  हैं। NDRF टीम बीते 10 दिनों से विनाशकारी भूकंप से प्रभावित तुर्की को मानवीय मदद प्रदान कर रही थी।

 

रिपोर्ट के अनुसार, भारत लौटीं NDRF सब-इंस्पेक्टर शिवानी अग्रवाल ने जानकारी दी है कि, 'मेरी पूरी टीम वापस आ गई है। टीम में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। भूकंप ने तुर्की में भयंकर तबाही कर दिया है और स्थिति बेहद गंभीर है। हमने प्रभावित लोगों की मदद करने और उन्हें भावनात्मक रूप से समर्थन देने के लिए एक टीम के रूप में कार्य किया।' तुर्की के विभिन्न भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और खोज अभियान से लौटने के बाद भारत के NDRF कर्मियों का अदाना हवाई अड्डे में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता कि एयरपोर्ट के भीतर लोग खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं। वे NDRF के डॉग स्क्वॉड को भी सलाम कर रहे हैं। 

बता दें कि इंडियन आर्मी के अतिरिक्त, NDRF के भी कई बचावकर्मी तुर्की में राहत कार्यों में अभी भी लगे हुए हैं। इसके साथ ही, NDRF के 50 से अधिक कर्मियों का दल इंडियन एयरफोर्स के सी17 विमान से तुर्की रवाना हुआ है। इस दल में एक विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड और जरूरी उपकरण, जिसमें चिकित्सा आपूर्ति, ड्रिलिंग मशीन और सहायता प्रयासों के लिए अन्य जरूरी उपकरण शामिल हैं।

बिहार में दर्दनाक हदसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 3 की मौत, 2 लापता

'तेजस्वी यादव अयोग्य, मेरे बेटे को बनाओ मुख्यमंत्री..', महागठबंधन में दरार, क्या करेंगे नितीश कुमार ?

छत्रपति शिवाजी की जयंती पर वीर सावरकर द्वारा लिखी गई आरती गाएगी भाजपा, मुंबई में होगा महाआयोजन

Related News