आज ही के दिन हुई थी नेशनल कैडेट कोर की स्थापना, जानिए इतिहास

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 26 नवम्बर का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

26 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:- 1885- सन् पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गई. 1921- देश के श्‍वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन्‍म में हुआ. 1948- नेशनल कैडेट कोर की स्थापना हुई. 1949- देश का सर्वोच्‍च कानून हमारा संविधान अंगीकार किया गया. 1949- आजाद भारत के संविधान पर संविधान सभा के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया. 1960- भारत में पहली बार कानपुर एवं लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरु हुई. 1992- सन् आज ही के दिन ब्रिटेन की संसद ने एक ऐतिहासिक फ़ैसले में ये तय कि ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ को अपनी आय पर कर देना होगा. 1997- पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने मुख्य न्यायाधीश को निलम्बित किया. 2002- बीबीसी के सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गए. 2006- इराक में हुए बम धमाके में 202 लोगों की जान गई. 2008- भारत के मुंबई नगर में हुए आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ. आतंकवादियों ने ताज होटल में घुसकर अनेक अतिथियों को बंधक बना लिया. इसे भारतीय सेना ने तीन दिनों की कार्यवाई के पश्चात् मुक्त करा लिया. 2008- मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में 164 लोग मरे, 250 से अधिक घायल. 2012- सीरिया में हुए हवाई हमले में दस बच्चों की मौत, 15 घायल.

26 नवंबर को जन्मे व्यक्ति:- प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक नाथूराम प्रेमी का जन्म 1881 में हुआ. भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद राम शरण शर्मा का जन्म 1919 में हुआ. प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का जन्म 1921 में हुआ. अमेरिकी कार्टूनिस्ट चार्ल्स एम. शल्ज़ का जन्म 1922 में हुआ. हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र वी. के. मूर्ति का जन्म 1923 में हुआ. भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद यशपाल (वैज्ञानिक) का जन्म 1926 में हुआ. प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रवि राय का जन्म 1926 में हुआ.

26 नवंबर को हुए निधन:- भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का निधन 1995 में हुआ. 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे का निधन 2008 में हुआ. मुंबई पुलिस में सेवारत एक वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विजय सालस्कर का निधन 2008 में हुआ. प्रसिद्ध इतिहासकार तपन राय चौधरी का निधन 2014 में हुआ.

मीराबाई बनकर हेमा मालिनी ने किया ऐसा डांस, एक टक देखते रह गए PM मोदी

'MP की तरह ही राजस्थान में भी किसानों के खातों में सालान 12 हजार रुपये आएंगे', CM शिवराज का बड़ा ऐलान

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज होगी FIR ? दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस ने माँगा जवाब

Related News