दादर नगर हवेली लोकसभा सीट: क्या भाजपा लगा पाएगी जीत की हैटट्रिक, नाथूभाई पटेल मैदान में

नई दिल्ली: दादर नगर हवेली लोकसभा सीट राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट है, जिसमें पूरा राज्य (केंद्र शासित प्रदेश) आता है। पहली दफा इस सीट पर 1967 में लोकसभा चुनाव हुए थे। इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों का वर्चस्व रहा है। हालांकि, 2004 से इस सीट पर लगातार भाजपा का कब्जा रहा है।

1999 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। भाजपा के प्रत्याशी नाथूभाई गोमनभाई पटेल 2009 से लगातार इस सीट से सांसद निर्वाचित होते रहे हैं। यह सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है। इस लोकसभा सीट पर 23 अप्रैल को मतदान होने वाले हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने नाथूभाई गोमनभाई पटेल को और कांग्रेस ने प्रभु रतनभाई टोकिया को प्रत्याशी बनाया है।

2009 डाटा के अनुसार, यहां मतदाताओं की कुल संख्या 150704 है। इनमें से पुरुष वोटर्स की संख्या 81061 और महिला वोटर्स की संख्या  69,643 है। 2011 जनसंख्या के अनुसार, इस संसदीय क्षेत्र की कुल आबादी 342853 है। 2014 में कुल 165286 वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें से 90402 महिला मतदाताओं ने अपना वोट डाला था। इस बार के चुनाव में भाजपा के लिए इस सीट को बचाना एक चुनौती होगा।

खबरें और भी:-

बीजेपी से गठबंधन का उद्धव ठाकरे ने बताया ऐसा कारण

श्रीलंका आतंकी हमले में अब तक 158 की मौत, देखें भयावह तस्वीरें

बेटे के लिए वोट मांगने पहुंचे कमलनाथ, कहा- ...फाड़ दें उसके कपड़े

Related News