श्रीलंका आतंकी हमले में अब तक 158 की मौत, देखें भयावह तस्वीरें
श्रीलंका आतंकी हमले में अब तक 158 की मौत, देखें भयावह तस्वीरें
Share:

कोलंबो: ईस्टर के अवसर पर श्री लंका को 8 सीरियल बम बलास्ट ने दहला दिया। इसमें अब तक 158 लोगों के मारे जाने की खबर मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही है वहीं लगभग 300 लोग घायल बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट के बाद का मजंर कितना भयावह था इसे एक चर्च के पहले और बाद की फोटोज में देखा जा सकता है। चर्च की यह तस्वीर इसी माह की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री लंका के 3 चर्च और 3 होटलों में बम धमाके हुए हैं। यह तस्वीर वहां के निमोंबो शहर के सेबेस्टियन चर्च की बताई जा रही है। इसके साथ ही कोलंबो में सैंट एंटनी चर्च में भी बम धमाका हुआ था। स्थानीय समय के अनुसार, धमाका सुबह 8.45 पर हुए थे। तब लोग ईस्टर की प्रार्थना के लिए चर्च में इकठ्ठा हुए थे। धमाका के बाद रोती-बिलखती महिलाओं की तस्वीरें भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, चर्चों के साथ ही जिन होटलों को निशाना बनाया गया है, उनमें द शांगरीला, द सिनामॉन ग्रैंड और द किग्सबरी का नाम शामिल हैं।

कोलंबो के सेंट एंथनी चर्च में भी धमाका हुआ है। मारे गए लोगों के शवों को सुरक्षा बलों ने कपड़ों से ढक दिया था। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने हमलों को कायरतापूर्ण और पूर्व नियजित बर्बर कार्य बताते हुए कहा है कि ये हमले हमारे देश और पूरे विश्व में आतंकवाद द्वारा पूरी इंसानियत के लिए पेश की गई सबसे गंभीर चुनौती का स्मरण दिलाते हैं।

खबरें और भी:-

विश्व कप के बाद क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह सकते है यह खिलाड़ी

श्रीलंका में 6 जगह बम धमाके, 20 की मौत सैकड़ों घायल

अबुधाबी में रखी गयी पहले हिंदू मंदिर की आधारशिला, समारोह में हजारों हिंदुओं ने लिया हिस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -