कमलनाथ-दिग्विजय से नरोत्तम मिश्रा की अपील, कही ये बात

भोपाल: 18 जुलाई को देश में राष्ट्रपति चुनाव है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के सथर्मन वोट देन का आग्रह किया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 9 बार सांसद रहने वाले कमलनाथ जी एवं जनजाति वर्ग की मदद से अविभाजित मध्यप्रदेश के सीएम रहे दिग्विजयसिंह जी से अनुरोध है कि वह 70 वर्ष में पहली बार सर्वोच्च पद की प्रत्याशी बनाई गई जनजाति वर्ग की बहन द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। 

उन्होंने कहा कि किसी वक़्त आदिवासी वर्ग ने कांग्रेस को बहुत सहयोग किया है अब वक़्त है कांग्रेस इस वर्ग का ऋण चुकाए। ग्रह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश एक नया इतिहास लिखने जा रहा है। देश के सर्वोच्य पद पर प्रथम बार कोई आदिवासी बहन सुशोभित होने जा रही है। मेरा कमलनाथ जी दिग्विजय सिंह समेत सभी कांग्रेस विधायकों से विनम्र अपील है कि राष्ट्र निर्माण के इस नवीन अध्याय के महायज्ञ में अपनी आहूति दे तथा द्रौपदी मुर्मू का अमूल्य मत दे।

आपको बता दें विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया है। सिन्हा बुधवार को भोपाल पहुंचे। वह आज कांग्रेस विधायक दल के साथ मीटिंग करेंगे। वहीं, NDA की राष्ट्रपति पद की कैंडिडेट्स द्रौपर्दी मुर्मू शुक्रवार को भोपाल आएंगी। उनके स्वागत के लिए बीजेपी आदिवासी थीम पर तैयारी कर रही है। 

उत्तराखंड में चढ़ा सियासी पारा, हरक के बाद अब हरिद्वार में हुई हरीश रावत की एंट्री

महाराष्ट्र की सियासत में फिर मची खलबली, अब सामने आई ये बड़ी खबर

मुस्लिम इलाके में जाने से पहले कमलनाथ के बेटे ने पोंछ डाला तिलक! देखें VIDEO

Related News