रिलीज हुआ 'RRR' का पहला गाना 'नाचो नाचो', जमकर थिरकते नजर आए जूनियर एनटीआर और राम चरण

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी मूवी RRR की प्रशंसकों को बेसब्री से प्रतीक्षा है। इस मूवी में जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन एवं आलिया भट्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। मूवी के बारे में निर्माता कुछ ना कुछ साझा करते रहते हैं जिसके कारण प्रशंसकों के बीच इसे लेकर बज बना रहता है। अब इस मूवी का पहला सांग नाचो नाचो रिलीज हो गया है।

वही मंगलवार को नाचो नाचो सांग का टीजर रिलीज किया गया था तथा आज ये सांग रिलीज हो गया है। नाचो नाचो सांग में राम चरण एवं जूनियर एनटीआर कदम थिरकाते दिखाई दे रहे हैं। दोनों को डांस करता देख प्रशंसक बहुत खुश हो गए हैं। नाचो नाचो सांग के रिलीज होने की खबर राम चरण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके दी है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा- इस मास बीट पर डांस करने से स्वयं को नहीं रोक सकते हैं। RRR मास एंथम मेरे भाई जूनियर एनटीआर के साथ। ये सांग रिलीज हो गया है।

वही सांग की धुन ग्रूवी और उत्साहित हैं। वीडियो में राम चरण एवं जूनियर एनटीआर की एकसाथ डांस करते हुए की झलक भी शेयर की गई है। बैकग्राउंड में मूवी का विशाल सेट नजर आ रहा है। एसएस राजामौली, राम चरण एवं जूनियर एनटीआर के साथ मूवी की टीम को कोरियोग्राफर तथा अन्य क्रू मेंबर्स के साथ भी चर्चा करते हुए देखा जा सकता है। इस सांग में देश के सर्वश्रेष्ठ डांसर्स राम चरण तथा जूनियर एनटीआर के डांस मूव्स हैं, ये दोनों मूवी में स्क्रीन स्पेस भी शेयर करेंगे।

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

सपना चौधरी की अदाओं ने लूटा लोगों का दिल, वीडियो में दिखा जुदा अंदाज

आज लॉन्च होगी मारुती की ये नई कार, जानिए क्या है इसकी खासियत

मुसीबत में फंसे अल्लू अर्जुन, कानूनी नोटिस भेजेगा तेलंगाना RTC

 

Related News