'इंडिया को हिंदिया मत बनाओ', हिंदी दिवस मनाने पर भड़के CM एमके स्टालिन

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को अक्सर विवादों में देखा जाता है। वह अपने विवादित बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहते हैं। अब उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मांग करते हुए यह कह डाला है कि, 'इंडिया को हिंदिया मत बनाओ। संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल तमिल सहित सभी 22 भारतीय भाषाओं को केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा बनाया जाए।' इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि 'हिंदी दिवस मनाने के बजाय भारतीय भाषा दिवस मनाकर संस्कृति और इतिहास को मजबूत किया जाए।'

जी दरअसल बीते बुधवार (14 सितंबर) को हिंदी दिवस था और इस मौके पर द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस मौके पर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, ''हिंदी दिवस के बजाय भारतीय भाषा दिवस मनाया जाना चाहिए। तमिल समेत अन्य भारतीय भाषाओं को केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा बनाया जाना चाहिए।'' इसी के साथ उन्होंने गुजरात में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन का हवाला देते हुए दावा किया कि, ''अमित शाह ने भारतीय संस्कृति और यहां के इतिहास को समझने के लिए हिंदी सीखी और इसके लिए संघर्ष किया।''

इसी के साथ उन्होंने पार्टी के बयान में आरोप लगाया कि, ''राष्ट्र में कई भाषाएं बोलने वाले लोग रहते हैं। भारत अपनी अखंडता के लिए जाना जाता है और यहां हिंदी के नाम पर देश को विभाजित करने के उद्देश्य से कोई प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।'' आप सभी को बता दें कि बीते कल यानी 14 सितंबर को पूरे भारत में हिंदी दिवस मनाया गया और इस दौरान बड़े-बड़े नेताओं ने सभी को बधाइयां दी।

आज केरल में आराम करेंगे 'भारत जोड़ो यात्रा' के सभी यात्री

अनोखे अंदाज में पकड़ाया गैंगरेप का आरोपी, जानिए पूरा मामला

यहाँ भारी बारिश के चलते स्कूलों पर लगा ताला

Related News