'भारत में मुसलमान लंदन से नहीं आए, पहले सब दलित थे, कन्वर्ट हो गए..' - बिहार के मंत्री अशोक चौधरी

पटना: बिहार के नालंदा में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समुदाय को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया है। मंत्री अशोक चौधरी ने बिहारशरीफ के गगन दीवान मोहल्ले में शनिवार (18 मार्च) को JDU द्वारा आयोजित की गई भीम चौपाल में कहा कि भारत के मुसलमान लंदन-अमेरिका-अफगानिस्तान से नहीं आए हैं, ये वो मुसलमान हैं जो कभी दलित हुआ करते थे और ब्राह्मण व्यवस्था व छुआ-छूत से तंग आकर मुसलमान बन गए। अशोक चौधरी ने दावा किया कि, भारत के 90 फीसदी मुस्लिम कन्वर्टेड हैं।

अशोक चौधरी ने बयान बिहार सरकार के उस फैसले के समर्थन में दिया, जहाँ रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को कार्यालय जल्दी आने और जाने की रियायत दी गई है। उन्होंने नवरात्रि पर ऐसी छूट माँगने वाली भाजपा पर इल्जाम लगाया कि सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करने के लिए वह ऐसी माँग उठा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि, 'अल्पसंख्यकों को छूट देने का काम वर्षों से हो रहा है। भाजपा तो ऐसे ही कुछ भी बोलती है हिंदू-मुस्लिम करने के लिए। कुछ भी करो, तो बस पूछते हैं कि मुसलमानों के लिए क्यों किया, हिंदुओं के लिए क्यों नहीं किया। अरे जो लोग अल्पसंख्यक हैं, उनके लिए ये किया जाता है, ये सब कोई नया थोड़ी है। ऐसा तो काफी पहले से होता आया है। और ये लोग मुसलमान-मुसलमान करते हैं। मुसलमान कोई लंदन-अमेरिका से आए हैं क्या। ये सबको तो आपने ब्रह्मवाद की व्यवस्था में छुआछूत में फँसा दिया, तो सब मुस्लिम बन गए, क्योंकि मुसलमानों में छुआछूत नहीं था, कुछ बौद्ध बन गए…ये सब दलित लोग हैं। भारत का 90 फीसद मुस्लिम कन्वर्टेड हैं।'

बता दें कि बिहार सरकार ने कुछ दिन पहले रमजान को देखते हुए ये अनुमति दी थी कि सरकारी कर्मचारी जो मुस्लिम हैं, वो शाम को वक़्त से एक घंटा पहले छुट्टी ले सकते हैं और एक घंटा पहले ड्यूटी पर आ सकते हैं। उनके इसी आदेश के बाद भाजपा ने कहा था कि रामनवमी और नवरात्रि के लिए हिंदुओं को भी इस तरह की छूट दी जाए। हालाँकि इस माँग पर नितीश कुमार के मंत्री बिगड़ गए और मुस्लिमो को रियायतत देने को लेकर सफाई देने लगे।

कर्नाटक में कांग्रेस का चुनावी बिगुल फूकेंगे राहुल गांधी, युवा क्रांति रैली में होंगे शामिल

सागरदिघी में मिली हार के बाद एक्टिव हुईं ममता बनर्जी, मुसलमानों को मनाने के लिए शुरू किया अभियान

'पंजाब में जो भी हो रहा, उसकी वजह केवल भगवंत मान और AAP...', अमृतपाल कांड पर बोली भाजपा

 

Related News