कुतिया के साथ दुष्कर्म कर रहा था तौफीक अहमद, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

मुंबई: मुंबई से हाल ही में एक चौकाने वाला अपराध का मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ एक युवक ने कुतिया के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सांताक्रुज के कलीना में हुई है। इस मामले में कुतिया के साथ दुष्कर्म के आरोपित की पहचान 20-25 वर्ष के तौफीक अहमद के रूप में हुई है। पूरी घटना CCTV सर्विलांस कैमरे में कैद हो गई। अब इस मामले में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ के आरोप में FIR दर्ज कर ली गई है। इस मामले में वकोला पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है।

इस पूरे मामले के बारे में पशु अधिकार संस्था ‘एनिमल रेस्क्यू एंड केयर ट्रस्ट (ARAC)’ के अध्यक्ष सविता महाजन ने एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत में बताया, 'आरोपित तौफीक अहमद के खिलाफ उन्होंने वकोला थाने में FIR दर्ज कराई है। इस आपराधिक वारदात की CCTV फुटेज सहित संस्था ने सभी इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।' इसी के साथ सविता ने अस्सिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) सुधीर कुकडलकर को भी धन्यवाद दिया। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'पुलिस इंस्पेक्टर मिथुन पाटिल ने भी इस मामले की FIR दर्ज कराने में पूरा सहयोग दिया।' आप सभी को बता दें कि जहाँ ये घटना हुई, वहाँ प्राइवेट कार को पार्क किया जाता है।

वहाँ एक समय में कई कार खड़ी होती हैं, इस वजह से गाड़ियों के पार्ट-पुर्जे की चोरी रोकने के लिए CCTV सर्विलांस कैमरे लगाए गए। ऐसे में उन्हीं कैमरों में तौफीक को चीनो नामक कुतिया के साथ दुष्कर्म करते हुए पाया गया है। जी दरअसल तौफीक एक हॉकर है जो उस इलाके में ब्रेड बेचता है। इस मामले में जब पुलिस उसके स्थानीय पते पर उसे पकड़ने के लिए गई, तो वह भाग निकला। कहा जा रहा है वो अपने पैतृक घर के लिए निकल चुका है जो उत्तर प्रदेश में स्थित है। अब मुंबई पुलिस यूपी पुलिस से संपर्क कर रही है।

21 मार्च से हर रविवार MP के इन तीन शहरों में रहेगा लॉकडाउन

लखनऊ में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद भी पॉजिटिव पाया गया शख्स, जल्द लगने वाली थी दूसरी डोज

21 मार्च से हर रविवार MP के इन तीन शहरों में रहेगा लॉकडाउन

Related News