मुकेश सहनी ने BJP अध्यक्ष को कहा- 'सड़क छाप गुंडा', अब भाजपा ने दिया करारा जवाब

पटना: 5 दिसंबर को बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा एवं विकासशील इंसान पार्टी में भारी जुबानी जंग देखने को मिल रही है। हालांकि, इस उपचुनाव में मुख्य लड़ाई भाजपा बनाम जदयू है लेकिन निषाद नेता मुकेश सहनी की पार्टी के चुनावी मैदान में उतरने के पश्चात् भाजपा एवं मुकेश साहनी के बीच बयानों के तीर चल रहे हैं क्योंकि भाजपा का कहना है कि मुकेश सहनी इस चुनाव में जदयू को जिताने के इरादे से उतरे हैं।

बीते दिनों मुकेश सहनी के कुढ़नी विधानसभा सीट से नीलाभ कुमार को मैदान में उतारा जिसके पश्चात भाजपा तिलमिला गई। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ। संजय जयसवाल ने मुकेश साहनी पर हमला करते हुए उन्हें नीतीश कुमार का गुर्गा बताया। भाजपा मुकेश सहनी से इस कारण भी नाराज है कि वह लगभग 8 महीने पहले बिहार सरकार में मंत्री के पद से हटे लेकिन अब तक उन्होंने अपना सरकारी बंगला खाली नहीं किया है। भाजपा का आरोप है कि नीतीश कुमार के साथ अच्छे संबंध की वजह से मुकेश साहनी सरकारी बंगले में डटे हुए हैं तथा आगामी उपचुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए उन्होंने अपना प्रत्याशी भी खड़ा कर दिया है।

वही इसी कड़ी में सोमवार को मुकेश सहनी ने बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल पर पलटवार करते हुए उन्हें सड़क छाप गुंडा कह दिया जिसको लेकर विवाद हो गया है तथा भाजपा नेताओं ने अब मुकेश साहनी पर नए सिरे से पलटवार किया है। मुकेश साहनी ने कहा- “बिहार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नेता नहीं बल्कि सड़क छाप गुंडा की भांति बात कर रहे हैं। खोखा, पैसा एवं गुर्गा जैसे शब्दों का उपयोग कर रहे हैं जो कि मुंबई में उपयोग होता है। मुझे लगता है कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। अति पिछड़ा का बेटा अपने वजूद के लिए लड़ाई लड़ रहा है लेकिन भाजपा नेता उसे परेशान कर रहे हैं।” मुकेश सहनी ने संजय जयसवाल को सड़क छाप गुंडा बोला तो भाजपा ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया एवं VIP सुप्रीमो को टपोरी कहा। बिहार भाजपा प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा- “मुकेश सहनी को समझना चाहिए कि यह मुंबई सिनेमा जगत नहीं है। मुकेश साहनी मुंबई के टपोरी की भांति प्रवचन कर रहे हैं। मुकेश सहानी में यदि संस्कार बचा होता तो वह अपना सरकारी बंगला कब का खाली कर चुके होते हैं लेकिन वह कह रहे हैं कि वह जुर्माना देकर उस बंगले में रह रहे हैं। ऐसा लगता है जुर्माना देकर रहना मानो कोई पदक जीतना जैसा हो।” 

मैनपुरी उपचुनाव: शिवपाल ने डिंपल के लिए किया प्रचार, क्या फिर एक हो पाएगा यादव परिवार ?

मसाज काफी नहीं, सत्येंद्र जैन को अब जेल में सूखे मेवे और खजूर भी चाहिए.., कोर्ट पहुंची वकीलों की फ़ौज

'मुस्लिम मेरे लिए अल्लाह की तरह, हिन्दू इलाके में डिस्पेंसरी नहीं बनने दूंगा..', कांग्रेस नेता का Video

Related News