महाराष्ट्र के विकास मंत्री का बड़ा बयान, कहा- एमटीएचएल परियोजना 2022 तक पूरी होने की संभावना

महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) परियोजना अक्टूबर 2022 तक पूरी होने की उम्मीद है। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के प्रमुख आरए राजीव के साथ शिंदे ने शुक्रवार को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक परियोजना की साइट का दौरा किया।

जहां इस बारें में उन्होंने कहा कि "हमें उम्मीद है कि यह परियोजना अक्टूबर 2022 तक पूरी हो जाएगी। यह मुंबई, नवी मुंबई, पुणे और रायगढ़ के लोगों के लिए फायदेमंद होगी।" द्वीप शहर और मुख्य भूमि (नवी मुंबई) के बीच कनेक्टिविटी में सुधार और नवी मुंबई क्षेत्र का विकास जल्द से जल्द होगा।

जंहा इस बात का पता चला है कि मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक परियोजना के कार्यान्वयन का काम किया है जो मुंबई की तरफ सेवरी को नवी मुंबई की तरफ से सेरी से जोड़ता है।

सीबीआई ने दिल्ली में तीन ठिकानों पर मारे छापे

इंदौर एयरपोर्ट ने फ्लायर्स के लिए जारी की तीन नई सुविधाएं

कर्नाटक में नए साल के जश्न पर लगा प्रतिबंध

Related News