आज के दिन एक साथ मारे गए थे 2,00,000 से ज्यादा लोग, जानिए 12 जनवरी का इतिहास

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इतिहास में 12 जनवरी को कई ऐसे काम हो चुके हैं, जिसके कारण इस दिन की ऐतिहासिक अहमियत है। जानिए आज यानी 12 जनवरी का इतिहास...

12 जनवरी का इतिहास:- 2010 : हैती में आए भूकंप में 2,00,000 से ज्यादा लोग मारे गए। इसमें शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। 2009 : ए. आर. रहमान गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने। 2008 : कोलकाता के बाजार में लगी आग से सैकड़ों दुकानें क्षतिग्रस्त। 2007 : आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसन्ती’ बाफ्टा के लिए नामांकित। 2005 : भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता एवं खलनायक अमरीश पुरी का निधन हुआ। 1984 : स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान। 1976 : जासूसी उपन्यासों की मशहूर लेखिका अगाथा क्रिस्टी का निधन। 1972 : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का जन्म 1972 को दिल्ली में हुआ। 1934 : भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी सूर्यसेन को 12 जनवरी 1934 को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया। 1931 : पाकिस्तान के मशहूर उर्दू शायर अहमद फराज का जन्म। 1908 : पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया। 1757 : पश्चिम बंगाल के बंदेल को ब्रिटिश शासकों ने पुर्तगालियों से छीना। 1708 : छत्रपति शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया। 1598 : राजमाता जीजाबाई का जन्म महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा शहर में हुआ।

चलती क्लस्टर बस का ब्रेक हुआ फेल...तो झुग्गियों में घुसी गाड़ी, 8 घायल

ओवरलोड था मेट्रो का अंडर कंस्ट्रक्शन पिलर, बाइक सवार परिवार पर गिरा और फिर...

कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर क्यों ? पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं दे पाए जयराम रमेश

Related News