देहरादून में हुई EVM से गड़बड़ी!

नैनीताल। अब तक तो उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव, पंजाब विधानसभा चुनाव और दिल्ली एमसीडी चुनाव में ईवीएम के दुरूपयोग या गड़बड़ी की बात सामने आती रही है लेकिन अब देहरादून जिले की विकासनगर विधानसभा सीट में इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन से छेड़खानी का मसला उच्च न्यायालय पहुंच गया।

मिली जानकारी के अनुसार यहां पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के पराजित प्रत्याशी नवप्रभात ने आरोप लगाया कि ईवीएम को प्रभावित किया गया है। उन्होंने इस मामले में न्यायालय से जांच की मांग की।

इस मामले में न्यायमूर्ति एसके गुप्ता की एकलपीठ ने विकासनगर के न्यायिक मजिस्ट्रेट को इस मशीन को सील करने के आदेश भी दिए हैं। विधायक मुन्ना सिंह चैहान ने मतदाता सूची में वोट दिया। उक्त याचिका में राज्य चुनाव आयोग, मुख्य सचिव, आरओ विकासनगर और नवनिर्वाचित विधायक मुन्ना सिंह चैहान पर आरोप लगाया।

खराब EVM पर आंदोलन के मूड में CM केजरीवाल

पार्टी की हार को लेकर सीएम केजरीवाल लेंगे बैठक

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हल्ला

Related News