कई B ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी है मेघना नायडू

'कलियों का चमन' गाने से रातोंरात सनसनी मचाने वाली अभिनेत्री मेघना नायडू  का आज 42वां जन्मदिन है। मेघना नायडू का जन्म आज ही के दिन यानि19 सितंबर 1980 को विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में हुआ । 'कलियों का चमन' ने मेघना को इतना स्टारडम दिया कि कोई पार्टी हो या फिर फंक्शन हर स्थान पर यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ चुका था। यहां तक की लड़कियां मेघना के गाने में किए गए स्टेप्स को कॉपी करने का प्रयास करने लगी थीं। 

मेघना उन्होंने महज सात वर्ष की आयु की उम्र से ही शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम सीख भी सीख रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। जिसके उपरांत उन्होंने तेलुगु मूवीज से अपने शानदार अभिनय की शुरुआत भी कर दी। मेघना नायडू का नाम बॉलीवुड की बोल्ड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। वर्ष 2000 में मेघना का 'कलियों का चमन' गाना सुपरहिट साबित हो गया। जिसके उपरांत मेघना ने कई सारी मूवीज में काम किया लेकिन उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। उनकी पहली मूवी हवस थी। जिसके उपरांत मेघना नायडू कई बी-ग्रेड फिल्मों में दिखाई दी आईं और कई बोल्ड सीन भी दे चुकी है। इन फिल्मों में हवस, क्या कूल हैं हम और जैकपॉट मूवी शामिल हैं। 

एक के बाद एक फिल्म फ्लॉप होने के उपरांत मेघना ने टेलीविजन की ओर रुख किया। इसमें रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 1' और 'डांसिंग क्वीन' शामिल है। जिसके उपरांत मेघना फेमस TV सीरियल 'जोधा अकबर' और 'ससुराल सिमर का' में पाताली देवी के रूप में नजर आई थी।  मेघना ने दो साल तक अपनी शादी छुपा रखी थी और जब उन्होंने अपनी शादी के बारे में बताया तो लोग हैरान रह गए। मेघना ने पुर्तगाली टेनिस खिलाड़ी Luis Miguel Reis से विवाह किया था। ये शादी 2016 में हुई थी और इसके बारे में खुलासा 2108 में हुआ। ये विवाह बेहद सादे ढंग से करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई थी। मेघना फिलहाल अपनी शादीशुदा जिंदगी इंन्जॉय कर रही हैं।

PM मोदी के लिए बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने गाया खास 'बर्थडे सॉन्ग', वायरल हुआ VIDEO

Thank God को लगा बड़ा झटका, इस देश ने फिल्म पर लगाया प्रतिबंध

मशहूर अभिनेता के पिता का हुआ निधन, लिखा इमोशनल नोट

Related News