घर में बर्थडे केक काटा और फिर फांसी पर झूल गई M.com की छात्रा, ख़ुदकुशी का कारण जानने में जुटी पुलिस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगरा के कमला नगर में M.com की एक छात्रा ने शुक्रवार (3 मार्च) को अपने जन्मदिन वाले दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ख़ुदकुशी करने से पहले युवती ने घर पर केक भी काटा था। बताया जा रहा है कि युवती अपने बर्थडे पर दोस्तों के साथ बाहर पार्टी करने जाना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया था। आशंका है कि इसी नाराजगी के कारण युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि पुलिस बोल रही है कि छात्रा के परिवार वाले अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं। उनसे बातचीत की जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार, कमला नगर ई ब्लाक की रहने वाली 22 वर्षीय वंदना यमुनापार स्थित एक महाविद्यालय से M.com कर रही थी। पिता नरेंद्र सिंह हैंडीक्राफ्ट का काम करते हैं। वंदना की बड़ी बहन का विवाह हो चुका है, उसका एक एक छोटा भाई है। उसके पिता ने पुलिस को बताया है कि वंदना पहली मंजिल पर बने रूम में सोने चली गई थी। आधी रात को वह किसी काम से बेटी के कमरे में गए, तो बेटी फंदे पर झूलती हुई दिखी। यह देखकर उनके होश उड़ गए। जंगले में दुपट्टा बांधकर फंदा बनाया गया था। यह देख उन्होंने शोर मचाया।

बता दें कि, उसी दिन लड़की का बर्थडे था। इसके लिए वह बाहर जाकर दोस्तों के साथ पार्टी करना चाहती थी। घर से बाहर जाकर पार्टी करने के लिए उसके माता-पिता ने इंकार कर दिया। लड़की इस बात से खफा थी। हालांकि, उसने घर में अपना बर्थडे मनाया। उसने परिजनों के साथ अपना बर्थडे केक भी काटा था। इसके बाद रात में वो घर में ऊपर पहली मंजिल पर बने रूम में सोने गई थी। संभावना जताई जा रही है कि पार्टी करने की बात से नाराज लड़की ने ख़ुदकुशी की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या...फिर खोला होश उड़ा देने वाला राज

जरा सी बात पर पति ने किया पत्नी पर चाक़ू से हमला, अस्पताल में हुई भर्ती

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़

 

Related News