अमेरिका में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, एक की मौत, चार गंभीर

वाशिंगटन। पिछले कुछ सालों से विश्व की महाशक्ति कहे जाने वाला देश अमेरिका में आतंकवाद और गोलीबारी की घटनाएं बढ़ते ही जा रही है। कुछ दिनों पहले ही अमेरिका में एक बैंक में गोलीबारी की घटना हुई थी जिसमे एक भारतीय समेत कई  अन्य लोगों की मौत हो गई थी। अब इस कड़ी में यहाँ एक और गोलीबारी की घटना सामने आई है जिमसे कुछ लोगों के पुलिसकर्मियों पर अंधाधुन गोलियां बरसाई है। 

पंजाब में चुनाव नामांकन के दौरान गोलीबारी, कई पुलिसकर्मी घायल

गोलीबारी की यह दर्दनाक घटना कल (बुधवार) शाम अमेरिका के साउथ कैरोलिना प्रांत में घटित हुई थी। यहाँ शाम करीब चार बजे कुछ नकाबपोश लोगों ने इलाके में  ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अंधाधुन गोलियां बरसानी शुरू कर दी थी। इस गोलीबारी में पांच पोलिसकर्म्मी गंभीर रूप से घायल हो  गए थे। इनमे से एक पुलिस अधिकारी ने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही इस हादसे में घायल चार अन्य पुलिसकर्मियों की हालत अभी भी गंभीर है। 

अब पटना में गोलीबारी की घटना, व्यवसायी की मौत, पुलिस जाँच में जुटी

अमेरिकी मीडिया के मुकाबिक इस घटना में पुलिस और आरोपियों के बीच करीब दो घंटे गोलीबारी चली। इसके बाद पुलिस ने  गोलीबारी कर रहे एक संदिग्घ को  गिरफ्तार कर लिया है वही एक अन्य आरोपी घटनास्थल से भागने में कामयाब हो गया है। 

ख़बरें और भी 

बीजेपी MLA के घर देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्रेनेड भी फेंका गया

अमेरिका कोर्ट परिसर में चली गोली, तीन लोग घायल

पाक की नापाक हरकत, बेरहमी से की BSF जवान की हत्या

Related News