आज ही के दिन हुआ था मार्शल आर्ट के महानायक ब्रुस ली का जन्म, जानिए इतिहास

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 27 नवम्बर का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

27 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:- 1095- पोप अर्बन द्वितीय ने पहले क्रूसेड (धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया. 1795-  पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ. 1815- पोलैंड साम्राज्य ने संविधान अपनाया. 1895- अल्फ्रेड नोबेल ने नोबेल पुरस्कार की स्थापना की. 1912- अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया. 1947- पेरिस में पुलिस ने कम्युनिस्ट समाचार-पत्र के कार्यालय पर कब्जा कर लिया. 1953- अमरीका के विख्यात ड्रामा लेखक पूजीन ओ नील का की आयु में निधन हुआ. 1967- फ्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल ने फिर दोहराया कि वह ब्रिटेन की सामूहिक बाजार की कोशिशों का विरोध करेंगे. 1975- गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सह-संस्थापक रॉस मैक्विर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 1995- मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो 'मिस वर्ल्ड' चुनी गईं. 2004- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष जुआन सोमाविया भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे. 2007- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने अपने सैनिक साथियों से विदाई ली. 2008- छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेशदेश का पहला राज्य बना.

27 नवंबर को जन्मे व्यक्ति:- जर्मनी के विख्यात इतिहासकार और अध्ययनकर्ता थियोडर मोमसेन का 1817 में जन्म हुआ. भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान काशी प्रसाद जायसवाल का 1881 में जन्म हुआ. प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर का 1888 में जन्म हुआ. प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का 1907 में जन्म हुआ. मार्शल आर्ट के महानायक ब्रुस ली का 1940 में जन्म हुआ. हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का 1952 में जन्म हुआ. भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का का 1986 में जन्म हुआ.

27 नवंबर को हुए निधन:- मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार गजानन त्र्यंबक माडखोलकर का निधन 1976 में निधन हुआ. भारत की प्रख्यात समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर का निधन 1978 में निधन हुआ. प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि शिवमंगल सिंह सुमन का निधन 2002 में निधन हुआ. विश्वनाथ प्रताप सिंह, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का निधन 2008 में निधन हुआ. भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक सुल्तान ख़ान का निधन 2011 में निधन हुआ.

राजस्थान में 199 सीटों पर मतदान जारी, CM पोस्ट को लेकर सचिन पायलट ने दे डाला बड़ा बयान

साइकिल के बाद ऑटो में नजर आए BJP उम्मीदवार पन्नालाल, बोले- 'अपनी औकात में रहता हूं...'

'मेरे पति की पहले से 4-4 पत्नियां है और उसने मेरे...', पुलिस के सामने महिला ने सुनाई आपबीती

Related News