आज से आरंभ हुआ मार्गशीर्ष का महीना, जानिए लाभ-उपाय और किन बातों का रखना है ध्यान

आप सभी को बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार साल का नौवां महीना मार्गशीर्ष है। जी हाँ और मार्गशीर्ष मास अत्यंत पवित्र महीना माना जाता है। कहते हैं यह महीना भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है। जी हाँ ओस इसी को अगहन भी कहते है। जी दरअसल इस महीने को जप तप और ध्यान के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इसके अलावा आईएस भी कहा जाता है यह महीना इतना पवित्र है कि भगवान गीता में कहते हैं कि - ''महीनों में, मैं मार्गशीर्ष हूँ।'' जी हाँ और इसी महीने से सतयुग का आरम्भ माना जाता है। कश्यप ऋषि ने इसी महीने में कश्मीर की रचना की थी। एक श्लोक में श्रीकृष्ण मार्गशीर्ष की महिमा बताते हैं कि इस महीने में गंगा, यमुना पवित्र नदियों में नहाने से रोग, दोष से मुक्ति मिलती है। आपको बता दें कि इस बार मार्गशीर्ष का महीना 09 नवंबर से 08 दिसंबर रहेगा। जी हाँ और मार्गशीर्ष महीने में किस किस तरह के लाभ होते हैं और इस महीने में में किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आज हम आपको बताते हैं।

मार्गशीर्ष महीने में होते हैं ये लाभ- - इस महीने में मंगलकार्य विशेष फलदायी होते हैं। - इस महीने में श्रीकृष्ण की उपासना और पवित्र नदियों में स्नान विशेष शुभ होता है।  - इस महीने में संतान के लिए वरदान बहुत सरलता से मिलता है।  - साथ ही साथ चन्द्रमा से अमृत तत्व की प्राप्ति भी होती है।  - इस महीने में कीर्तन करने का फल अमोघ होता है।

आज जरूर करें इन मंत्रों के जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

मार्गशीर्ष के महीने से ऐसे चमकाएं किस्मत- - इस महीने में नित्य गीता का पाठ करें। - भगवान कृष्ण की उपासना करें।  - भगवान कृष्ण को तुलसी के पत्तों का भोग लगाएं और उसे प्रसाद की तरह ग्रहण करें। - पूरे महीने "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" का जप करें।  - किसी पवित्र नदी में स्नान करें।

इन बातों का रखें ध्यान- - इस महीने में तेल की मालिश बहुत उत्तम है। - इस महीने से स्निग्ध चीज़ों का सेवन आरम्भ करें। - इस महीने में जीरे का सेवन नहीं करना चाहिए।  - इस महीने से मोटे वस्त्रों का उपयोग करें। - इस महीने से संध्याकाल में श्री कृष्णा की उपासना करें।

नवंबर महीने में हैं कौन-कौन से त्यौहार, यहाँ देखिये पूरी लिस्ट

'कोई ब्रेकअप तो कोई माँ ना बनने के कारण गई डिप्रेशन में', कई मशहूर एक्ट्रेसेस के नाम है शामिल

'आप भूल गए इस सनातन धर्म विरोधी कपिल की हरकत को', आखिर क्यों अनुपम खेर पर भड़के लोग?

 

Related News