आज नागपंचमी पर राशिनुसार करें मन्त्रों का जाप और करें यह उपाय

आज नाग पंचमी का पर्व है। ऐसे में आज नाग देवता की पूजा करने से जीवन के नाना प्रकार के संकट खत्म हो जाते हैं। कहा जाता है नागपंचमी के विशेष अवसर पर निम्न मंत्र तथा उपायों को करने से ग्रह दोष का निवारण होगा, और जीवन के सारे संकटों का नाश हो जाता है।  आइए आपको बताते हैं राशिनुसार मंत्र और उपाय। 

राशिनुसार मंत्र-

मेष- ॐ वासुकेय नमः वृषभ- ॐ शुलिने नमः मिथुन- ॐ सर्पाय नमः कर्क- ॐ अनन्ताय नमः सिंह- ॐ कर्कोटकाय नमः कन्या- ॐ कम्बलाय नमः तुला- ॐ शंखपालय नमः वृश्चिक- ॐ तक्षकाय नमः धनु- ॐ पृथ्वीधराय नमः मकर- ॐ नागाय नमः कुंभ- ॐ कुलीशाय नमः मीन- अश्वतराय नमः।

नाग पंचमी के 12 उपाय-

मेष राशि- रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करें।

वृष राशि- नागपंचमी से नियमित रूप 1 तांबे का टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करें (अगले 40 दिनों तक)।

मिथुन राशि- जातक नागपंचमी से शुरू करके अगले 40 दिनों तक कुष्ठ रोगी को मूली का दान करें।

कर्क राशि- नागपंचमी से अगले 8 दिनों तक बहते हुए जल में नारियल प्रवाहित करें।

सिंह राशि- 1 लाल कपड़े में नारियल और 4 बादाम बांधें और किसी गड्ढे में दबा दें।

कन्या राशि- नागपंचमी के दिन से 5 दिनों तक शिव मंदिर में खोपरा-मिश्री का प्रसाद चढ़ाएं।

तुला राशि- नागपंचमी के 1 दिन पहले की रात्रि में जौ के दाने अपने सिरहाने रखकर सोएं और नागपंचमी वाले दिन सुबह पक्षियों को खिलाएं।

वृश्चिक राशि- नागपंचमी के दिन नाग देव के पूजन के साथ श्री गणेश के पूजा करके लड्डुओं का भोग लगाएं।

धनु राशि- आज के दिन सपेरों से नाग या सर्प को खरीदें और उन्हें मुक्त कर दें।

मकर राशि- नागपंचमी से हर शनिवार को 11 दिनों तक तिल तथा जौ का दान करें।

कुंभ राशि- नागपंचमी के दिन कोयले को बहते जल में प्रवाहित करें।

मीन राशि- आज शिव मंदिर में अष्टधातु का कड़ा अर्पित करके हाथ में पहनें।

source: webduniya

आज है सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत, जानिए पूजा विधि

नाग पंचमी पर इन 5 चीजों का दिखना होता है शुभ, किस्मत चमकने का है संकेत

कारोबार में चाहिए वृद्धि तो करें यह छोटा सा उपाय

Related News